पंजाब में भाखड़ा नहर पर पुल ढहा, दो ट्रक फंसे; जांच के आदेश

Punjab Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना एक पुल अचानक ढह गया। इस हादसे के दौरान पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए। इनमें से एक ट्रक में आग भी लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, November 20, 2026

Punjab Bridge Collapse

Punjab Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना एक पुल अचानक ढह गया। इस हादसे के दौरान पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए। इनमें से एक ट्रक में आग भी लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दोनों ट्रक चालकों को मामूली चोटें आईं।

यह हादसा 19 नवंबर की सुबह पटियाला-संगरूर बाईपास पर पासियाना गांव के पास हुआ। करीब 60 मीटर लंबा स्टील ट्रस ब्रिज भाखड़ा मेन लाइन नहर के ऊपर बना था। सुबह लगभग 5 से 5:30 बजे के बीच जब दो ट्रक पुल पार कर रहे थे, तभी इसका एक हिस्सा अचानक नीचे की ओर धंस गया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए। एक ट्रक में आग लगने के बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया I

ओवरलोडिंग की आशंका, लेकिन जांच के बाद पता चलेगी असली वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक रेत से लदे हुए थे और उन पर तय सीमा से अधिक वजन होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, अभी यह साबित नहीं हुआ है कि पुल गिरने की एकमात्र वजह ओवरलोडिंग ही थी। इसकी वास्तविक वजह तकनीकी जांच के बाद सामने आएगी।

जिला प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा National Highways Authority of India (NHAI) ने भी विशेषज्ञों की एक समिति बनाई है, जो पुल गिरने के कारणों की जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगी।

Punjab Bridge Collapse: दस साल पुराना पुल, निर्माण और रखरखाव पर सवाल

इस घटना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और पुलों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया है कि इस हाईवे परियोजना का निर्माण करीब 2016 में पूरा हुआ था। NHAI के मुताबिक, बाईपास का हिस्सा 2018 में उसके रखरखाव के तहत आया था।

फिलहाल क्षतिग्रस्त रास्ते पर यातायात को सर्विस रोड की ओर मोड़ा गया है। NHAI वैकल्पिक Bailey Bridge लगाने की तैयारी कर रहा है।

अब जांच में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि हादसे के पीछे वाहनों का अधिक वजन था, निर्माण में कोई कमी थी या रखरखाव में लापरवाही हुई।

 

यह भी पढ़ें