बिहार में शुरू हुई CM Mahila Rojgar Yojana, हर महिला को मिलेगा रोजगार का मौका

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज CM Mahila Rojgar Yojana को हरी झंडी दिखा दी गयी हैं। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। इस योजना का लक्ष्य है कि राज्य के हर परिवार से एक महिला को आर्थिक

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

CM Mahila Rojgar Yojana

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज CM Mahila Rojgar Yojana को हरी झंडी दिखा दी गयी हैं। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। इस योजना का लक्ष्य है कि राज्य के हर परिवार से एक महिला को आर्थिक सहायता देकर रोजगार से जोड़ा जाए। सरकार का मानना है कि इससे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

CM Mahila Rojgar Yojana, पहली किस्त की मदद

ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किस्त इस महीने सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसके बाद जब महिला अपना काम शुरू कर लेंगी तो उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री का कहना है कि CM Mahila Rojgar Yojana केवल आर्थिक मदद नहीं बल्कि गांवों में विकास और रोजगार का नया मॉडल बनेगी।

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन 7 सितंबर से शुरू हो गए हैं। गांवों में महिलाएं पंचायत स्तर पर आवेदन कर सकती हैं, जबकि शहरों की महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है।

CM Mahila Rojgar Yojana
PHOTO – Etv Bharat

पात्रता नियम

1. आवेदिका बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
2. उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
3. पहले से किसी अन्य सरकारी योजना की लाभार्थी न हो।
4. जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य होना आवश्यक है।

योजना का असर

इस योजना को लेकर सरकार द्वारा दावा किया गया है कि इस पहल से महिलाओं की आय बढ़ेगी, गांवों में रोजगार के अवसर मिलेगा और पलायन की समस्या कम होगी। CM Mahila Rojgar Yojana को बिहार में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और “सशक्त महिला, समृद्ध बिहार” की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें