Tejashwi Yadav wife: जानिए कितनी पढ़ी लिखी है तेजस्वी यादव की पत्नी, शादी से पहले करती थी ये जॉब

Tejashwi Yadav wife Photo credit Newstrack

Tejashwi Yadav wife: बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दिसंबर 2021 में दिल्ली की रेचल से विवाह किया। दोनों की दोस्ती करीब छह वर्षों पुरानी थी और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से एक साथ पढ़ाई की थी।

रेचल शादी के बाद बदल दी नाम

रेचल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक ईसाई परिवार से हैं और उन्होंने अपना बचपन दिल्ली में ही बिताया। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राजश्री यादव रख लिया।

Tejashwi Yadav wife
Photo Credit BY. Telegraph India

कितनी पढ़ी लिखी है Tejashwi Yadav की पत्नी

राजश्री का परिवार शिक्षा से जुड़ा रहा है; उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं।
राजश्री यादव ने स्नातक स्तर तक की पढ़ाई पूरी की है। विवाह से पहले वह एक विमानन कंपनी में एयर होस्टेस के रूप में कार्यरत थीं और केबिन क्रू का हिस्सा रही हैं।

तेजस्वी और राजश्री की कहानी स्कूल के दिनों से शुरू होकर शादी तक पहुंची थी। आज राजश्री यादव पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रच-बस चुकी हैं और अपने नए जीवन में पूरी तरह रम गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *