BIHAR NEWS, कौन है प्रशांत किशोर के पार्टी में शामिल होने वाले वृषिण पटेल, अबतक का राजनीतिक सफर

वृषिण पटेल PHOTO CREDIT Hindustan

BIHAR NEWS: बिहार चुनाव होने से पहले ही नेताओं के दल बदल कर दौर जारी है | जदयू के नेता और नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने जदयू का साथ छोड़ अब जन सुराज पार्टी का हाथ थाम लिया है | इसकी जानकारी उन्होंने खुद दिया है | वृषिण पटेल ने बताया कि वो अब वो प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए है ये जानकारी उन्होंने वैशाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी है | बीते शनिवार को उनकी मुलाकात भी हुई थी जिसके बाद यह जानकारी उन्होंने दी |

BIHAR NEWS
PHOTO CREDIT Hindustan

वृषिण पटेल के राजनीतिक सफर

आपको बता दें वृषिण पटेल 2005 में बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्री राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए थे,मगर 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रिश्ते खराब होने पर वह जीतन राम मांझी के हाथ थाम लिया और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा में शामिल हो गए | लकिन 2020 में जब बिहार में विधानसभा चुनाव हुए तो नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी एक साथ गठबंधन में हो गए | जिसके बाद वृषिण पटेल ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD (राष्ट्रीय जनता दल ) में शामिल हो गए | 2020 से 2025 करीब 5 साल तक आरजेडी में रहने के बाद उन्होंने आरजेडी का दामन छोड़ प्रशांत किशोर के पार्टी जन सुराज के दामन थाम लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *