Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च: AI फीचर्स के साथ मिलेगा Google AI Pro फ्री

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट Galaxy इवेंट में नया Galaxy S25 FE स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन इस साल की शुरुआत में आई Galaxy S25 सीरीज का नया वेरिएंट है। खास बात यह है कि इसमें कई AI आधारित फीचर्स हैं और यूज़र्स को 6 महीने के

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट Galaxy इवेंट में नया Galaxy S25 FE स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन इस साल की शुरुआत में आई Galaxy S25 सीरीज का नया वेरिएंट है। खास बात यह है कि इसमें कई AI आधारित फीचर्स हैं और यूज़र्स को 6 महीने के लिए Google AI Pro फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Samsung Galaxy S25 FE की खासियत

डिस्प्ले और डिजाइन
Galaxy S25 FE का स्क्रीन साइज 6.7 इंच है और यह AMOLED तकनीक पर बना है। इसकी डिस्प्ले तेज़ और साफ है, और स्क्रीन की चमक और रंगों को बढ़ाने के लिए इसमें एक खास फीचर भी है।

प्रोसेसर और स्टोरेज
Samsung Galaxy S25 FE फोन में 4nm Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है।

कैमरा सेटअप
1. ट्रिपल बैक कैमरा
2. 50MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
3. 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
4. 8MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम + OIS)
5. फ्रंट कैमरा 12MP, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है।

Samsung Galaxy S25 FE
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
1. फोन Android 16 पर आधारित OneUI 8 पर चलता है।
2. सैमसंग वादा करता है कि फोन को अगले 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
3. AI फीचर्स में शामिल हैं: Circle to Search, Gemini Live, Now Bar, Now Brief, Low Noise Mode, Generative Edit, Instant Slow-mo, Audio Eraser और Auto Trim।

Samsung Galaxy S25 FE की कीमत

Galaxy S25 FE दो वेरिएंट में उपलब्ध है
1. 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 57,000 रुपया
2. 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 62,000 रुपया
कलर विकल्प: Ice Blue, Navy,White

Galaxy S25 FE के प्रमुख फीचर्स

1. Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ बेहतरीन विज़ुअल्स
2. पावरफुल Exynos 2400 प्रोसेसर
3. इसमें 6 महीने के लिए Google AI Pro और AI-फोकस्ड फीचर्स फ्री मिलेगा
4. 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट
5. ट्रिपल कैमरा सेटअप और 3x ऑप्टिकल जूम

अगर आप एक शक्तिशाली और AI-केंद्रित स्मार्टफोन चाहते हैं तो Samsung Galaxy S25 FE आपके लिए उपयुक्त है। इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स, आकर्षक डिस्प्ले और एडवांस्ड कैमरा इसे मार्केट में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

ये भी पढ़ें