अगस्त 2025 के टू-व्हीलर सेल्स के आंकड़े जारी हो चुके हैं। TWO WHEELER SALES AUGUST 2025 में जहां कुछ कंपनियों ने रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की, वहीं कुछ ब्रांड्स को गिरावट का सामना करना पड़ा। इस महीने के परफॉर्मेंस से साफ है कि भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में मुकाबला और भी कड़ा हो चुका है।
Royal Enfield: सबसे ज्यादा उछाल
Royal Enfield ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने इस महीने 1,14,002 बाइक्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 55% अधिक है।
1. घरेलू बिक्री: 1,02,876 यूनिट्स (57% की वृद्धि)
2. निर्यात: 11,126 यूनिट्स (39% की बढ़त)
Royal Enfield ने ने बीते महीने अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच करीब 4.67 लाख Bike बेचीं हैं, जिसमें लगभग 27% की बढ़ोतरी रही हैं।
Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI)
Honda ने अगस्त 2025 में 5,34,861 यूनिट्स बेचीं।
1. घरेलू बाजार: 4,81,021 यूनिट्स
2. निर्यात: 53,840 यूनिट्स
जुलाई 2025 की तुलना में Honda की बिक्री में 4% की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं अप्रैल से अगस्त 2025 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 24.22 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई।
TWO WHEELER SALES AUGUST 2025, Suzuki Motorcycle India
Suzuki ने अगस्त 2025 में कुल 1,13,936 यूनिट्स बेचीं। यह पिछले साल की तुलना में 9% की वृद्धि है।
1. घरेलू बिक्री: 91,629 यूनिट्स (5% की बढ़त)
2. निर्यात: 22,307 यूनिट्स (29% की बढ़त)
Hero MotoCorp
अगस्त 2025 में Hero MotoCorp की बिक्री भी करीब 5,53,727 यूनिट्स रही हैं।
1. बाइक्स: 5,01,523 यूनिट्स
2. स्कूटर: 52,204 यूनिट्स
3. घरेलू बिक्री: 5,19,139 यूनिट्स
4. निर्यात: 34,588 यूनिट्स (72% की वृद्धि)
अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच कंपनी की कुल बिक्री 23.70 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई।
TVS Motor Company
TWO WHEELER SALES AUGUST 2025 में सबसे दमदार प्रदर्शन TVS Motor का रहा। कंपनी ने 5,09,536 यूनिट्स बेचीं, जो 30% की वृद्धि है।
1. मोटरसाइकिल बिक्री: 2,21,870 यूनिट्स (30% की वृद्धि)
2. स्कूटर बिक्री: 2,22,296 यूनिट्स (36% की वृद्धि)
3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर: 25,138 यूनिट्स
4. निर्यात: 1,21,926 यूनिट्स (36% की वृद्धी)
Bajaj Auto: घरेलू बाजार में गिरावट
अगस्त 2025 में Bajaj Auto की बिक्री काफी कमजोर रही हैं। कंपनी की कुल बिक्री करीब 3,41,887 यूनिट्स रही।
1. घरेलू बिक्री: 1,84,109 यूनिट्स (12% की गिरावट)
2. निर्यात: 1,57,778 यूनिट्स (25% की वृद्धि)
अप्रैल से अगस्त 2025 के दौरान Bajaj की कुल बिक्री 15.86 लाख यूनिट्स रही, जो लगभग पिछले साल के बराबर है। घरेलू बाजार में 11% की कमी आई, लेकिन निर्यात ने 18% की बढ़त दर्ज की।
TWO WHEELER SALES AUGUST 2025 से यह साफ है कि इस बार Royal Enfield और TVS Motor ने सबसे तेज ग्रोथ दिखाई, जबकि Bajaj Auto घरेलू बाजार में पिछड़ गई। वहीं Honda और Hero ने स्थिर परफॉर्मेंस दिया और Suzuki ने भी निर्यात के दम पर अच्छी बढ़त हासिल की।