Shefali jariwala Net Worth : 42 साल की उम्र में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे मनोरंजन जगत और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। इस दुखद खबर के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच हर कोई जानना चाहता है कि अभिनेत्री अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं।

‘कांटा लगा’ से मिली जबरदस्त लोकप्रियता
2002 में आए म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से शेफाली जरीवाला को रातों-रात जबरदस्त शोहरत मिली थी। इस गाने की सफलता के बाद वे ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से पहचानी जाने लगीं। इसके बाद वे कई रियलिटी शोज जैसे बूगी-वूगी, नच बलिए 5 और नच बलिए 7 में नज़र आईं। उनकी लोकप्रियता को और बढ़ावा मिला बिग बॉस 13 से, जिसमें उन्होंने अपनी दमदार उपस्थिति से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
कितनी संपत्ति की मालकिन थीं शेफाली?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो, शेफाली जरीवाला की पूरी संपत्ति करीब 1 मिलियन डॉलर ( 7.5 करोड़ रुपये ) तक आंकी गई है। हालांकि, अभी इस आंकड़े की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई नहीं है।

कमाई के मुख्य स्रोत क्या थे?
शेफाली की आमदनी का जरिया सिर्फ एक्टिंग नहीं था। वे ब्रांड प्रमोशन, सोशल मीडिया ऐड्स, रियलिटी शोज़, इवेंट्स और बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स से भी अच्छा खासा कमा रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इवेंट में 35-40 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए वे 10 लाख से 25 लाख रुपये तक की फीस लेती थीं।
कैसे हुआ निधन?
शेफाली जरीवाला को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी और अन्य लोग उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर्स ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस समय वे केवल 42 वर्ष की थीं।