हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर सद्गुरु के Isha Foundation में भव्य समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस खास मौके पर कई भारतीय सेलिब्रिटी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। इस वर्ष भी बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे इस आध्यात्मिक उत्सव में नजर आए। तमन्ना भाटिया, मौनी रॉय, श्रीनिधि शेट्टी और सारा अर्जुन जैसी अभिनेत्रियों ने ईशा फाउंडेशन पहुंचकर महाशिवरात्रि का जश्न मनाया। कार्यक्रम से जुड़े उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Isha Foundation में सितारों ने किया दिल खोलकर डांस
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सारा अर्जुन और तमन्ना भाटिया को संगीत की धुन पर झूमते हुए देखा गया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साह से भरा हुआ नजर आया। Isha Foundation के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इन अभिनेत्रियों के वीडियो साझा किए गए। वीडियो में सभी कलाकार पारंपरिक और सादगी भरे अंदाज में कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दिए।
आध्यात्मिक अनुभव साझा करते दिखे कलाकार
फाउंडेशन द्वारा साझा किए गए क्लिप में तमन्ना भाटिया, मौनी रॉय, सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि जैसे अवसर पर ईशा फाउंडेशन में आकर उन्हें एक अलग तरह की शांति और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है।अभिनेत्रियों ने कहा कि यहां का वातावरण बेहद प्रेरणादायक है और यहां बिताया गया समय उन्हें मानसिक सुकून देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
कार्यक्रम के दौरान की झलकियां इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों को आध्यात्मिक माहौल में देखकर उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर इस पहल की सराहना की और कलाकारों की सादगी की तारीफ की।वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कलाकार पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।





