जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद Ram Charan-उपासना का सामने आया पहला बयान, एक्टर बोले- हमारी जिंदगी की महिलाएं…

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार Ram Charan और उनकी पत्नी, जानी-मानी एंटरप्रेन्योर उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शनिवार देर रात, 31 जनवरी को इस स्टार कपल ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। एक बेटे और एक बेटी के जन्म के साथ ही कोनिडेला परिवार

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

Ram Charan

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार Ram Charan और उनकी पत्नी, जानी-मानी एंटरप्रेन्योर उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शनिवार देर रात, 31 जनवरी को इस स्टार कपल ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। एक बेटे और एक बेटी के जन्म के साथ ही कोनिडेला परिवार में जश्न का माहौल बन गया है।

Ram Charan दूसरी बार पिता बनने का सुख, मेगास्टार चिरंजीवी ने दी खुशखबरी

इस खुशखबरी को सबसे पहले मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। उन्होंने दादा बनने की खुशी जाहिर करते हुए फैंस और शुभचिंतकों का आभार भी व्यक्त किया।Ram Charan रविवार को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल पहुंचे चिरंजीवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खास और भावनात्मक पल है।

दूसरी बार पिता बने राम चरण

राम चरण के लिए यह पल और भी खास है, क्योंकि वह दूसरी बार पिता बने हैं। जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद राम चरण की खुशी साफ झलक रही है। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, अभिनेता इस समय पूरी तरह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं और इस नए अध्याय का आनंद ले रहे हैं।
Ram Charan

अपोलो अस्पताल में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म

राम चरण और उपासना के जुड़वां बच्चों का जन्म हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल के बाहर फैंस और मीडिया की भीड़ देखने को मिली, जो इस खुशखबरी की एक झलक पाने को उत्सुक थे।

यह भी पढ़े