मुख्यमंत्री CM Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन रहा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ उन्होंने दरभंगा में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। इस दौरान 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि 40 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
CM Nitish Kumar :एयरपोर्ट और बस स्टैंड का निरीक्षण
दरभंगा पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।CM Nitish Kumar इसके बाद इंटर स्टेट बस टर्मिनल का निरीक्षण किया। साथ ही आमस–दरभंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (NH-119D) के निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली।

जन संवाद में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
नागेंद्र स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना भेदभाव समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और सुरक्षा—हर क्षेत्र में बदलाव दिखा है।
लालू–राबड़ी शासन पर निशाना
नीतीश कुमार ने पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग डर के साए में रहते थे, शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल था। अब बिहार में भयमुक्त माहौल है और समाज में प्रेम व सद्भाव का वातावरण बना है।
‘समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार’ पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में उद्योग स्थापना सरकार की प्राथमिकता रहेगी।
सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना
बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त भूमि और अनुदान
बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की योजना
युवाओं के लिए रोजगार सृजन और आय वृद्धि पर फोकस






