बुलावायो में खेले गए ICC अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे अंडर-19 को 204 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-2 की अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
Vihan Malhotra का मजबूत शुरुआत, फिर भी आक्रामक खेल
Vihan Malhotra पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को ओपनर एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। जॉर्ज के आउट होने के बाद भी सूर्यवंशी ने आक्रामक रुख बनाए रखा और 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

जिम्बाब्वे की कोशिश, लेकिन भारत का नियंत्रण
मध्य ओवरों में जिम्बाब्वे ने कुछ वापसी करते हुए सूर्यवंशी (52) और वेदांत त्रिवेदी (15) को आउट किया, लेकिन इसके बाद भारतीय पारी पूरी तरह नियंत्रण में रही।इसके बाद विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने पारी को संभाला।
- मल्होत्रा ने टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला शतक लगाया
- कुंडू ने 62 गेंदों में 61 रनों की अहम पारी खेली
अंत में खिलन ए. पटेल ने सिर्फ 12 गेंदों में 30 रन बनाकर रनगति तेज की। भारत ने 50 ओवरों में 352/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
गेंदबाजों का दबदबा, जिम्बाब्वे ढेर
लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवा दिए।लेरॉय चिवाउला ने संघर्ष करते हुए अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास सहयोग नहीं मिला।
आयुष और उद्धव की घातक गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह मैच पर कब्जा जमाया।
आयुष म्हात्रे: 3 विकेट
उद्धव मोहन: 3 विकेट






