सोना-चांदी में ऐतिहासिक विस्फोट MCX: गणतंत्र दिवस पर 1.60 लाख के पार निकला सोना, चांदी ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड

कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। MCX अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया, जिससे दुनियाभर के निवेशकों में हलचल तेज हो गई। MCX ने भारत में गोल्ड और सिल्वर ऑल-टाइम हाई पर घरेलू बाजार

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 26, 2026

MCX

कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। MCX अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया, जिससे दुनियाभर के निवेशकों में हलचल तेज हो गई।

MCX ने भारत में गोल्ड और सिल्वर ऑल-टाइम हाई पर

घरेलू बाजार में भी इस तेजी का सीधा असर दिखा। MCX 24 कैरेट सोना ₹1,60,250 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹3,34,900 प्रति किलो के नए शिखर पर कारोबार करती दिखी।

दिल्ली में सोने के दामों में हल्की नरमी

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹10 गिरकर ₹1,60,040 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹10 की मामूली गिरावट के साथ ₹1,47,040 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
MCX

एक हफ्ते में जबरदस्त उछाल

19 से 25 जनवरी के बीच सोने में तेज तेजी दर्ज की गई। इस अवधि में 24 कैरेट सोना करीब ₹16,000 से ज्यादा महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में भी ₹15,000 से अधिक की बढ़त देखी गई।मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,60,250 के आसपास बना हुआ है। चेन्नई में भाव थोड़े कम ₹1,59,480 दर्ज किए गए, जबकि जयपुर और लखनऊ में कीमतें दिल्ली के समान रहीं।

18 कैरेट सोना भी महंगा

देश के अलग-अलग शहरों में 18 कैरेट सोने की कीमतें ₹1.20 लाख से ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई हैं, जो मजबूत ज्वैलरी डिमांड को दर्शाता है।एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी के दामों में आज नरमी आई। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹100 गिरकर ₹3,34,900 प्रति किलो हो गई। हालांकि चेन्नई में यह अब भी सबसे महंगी ₹3,64,900 प्रति किलो पर बनी हुई है।

यह भी पढ़े