पूर्व भारतीय क्रिकेटर Aakash Chopra का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत की हार की मुख्य वजह टॉप ऑर्डर का रन न बना पाना रहा। खासतौर पर कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर से बड़ी पारियों की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो सकी।
Aakash Chopra ने पहले ही बता दिया रोहित, गिल और अय्यर का निराशाजनक प्रदर्शन
इंदौर वनडे में रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल 23 रन ही जोड़ सके, जबकि श्रेयस अय्यर महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। Aakash Chopra इन तीनों बल्लेबाजों के असफलता के लक्ष्य को पहले ही बता दिया था की,पीछा करते हुए टीम को दबाव में डाल दिया।

आकाश चोपड़ा का विश्लेषण
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि जब विराट कोहली के अलावा बाकी सीनियर बल्लेबाज रन नहीं बनाते, तो जीत मुश्किल हो जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि रोहित शर्मा को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।
हवा में शॉट बने परेशानी की वजह
चोपड़ा ने रोहित के आउट होने के तरीके पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि सीरीज के तीनों मैचों में रोहित हवा में शॉट खेलते हुए आउट हुए, जिससे कोहली को बार-बार पारी संभालनी पड़ी।
मैच का हाल
न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137*) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतकों की मदद से 337/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया और हर्षित राणा के साथ 99 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम 41 रन से मैच हार गई। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीत दर्ज की।






