आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने वाला है Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन, देखें इसकी पहली झलक

जर्मन कार निर्माता कंपनी Skoda Auto अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द भारतीय बाजार में उतारने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस SUV का पहला टीज़र जारी कर दिया है, जिससे इसके नए डिजाइन की झलक मिलती है। Skoda Kushaq :

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 19, 2026

Skoda Kushaq

जर्मन कार निर्माता कंपनी Skoda Auto अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द भारतीय बाजार में उतारने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस SUV का पहला टीज़र जारी कर दिया है, जिससे इसके नए डिजाइन की झलक मिलती है।

Skoda Kushaq : INDIA 2.0 प्रोजेक्ट की अहम SUV

Skoda Kushaq ने मार्च 2021 में भारत में एंट्री की थी और यह Skoda Volkswagen India की INDIA 2.0 रणनीति के तहत पेश की गई पहली कार थी। इसी प्लेटफॉर्म पर बाद में Skoda Slavia, Volkswagen Taigun और Volkswagen Virtus को लॉन्च किया गया।
Skoda Kushaq

टीज़र में दिखा नया एक्सटीरियर

Skoda Kushaq Facelift के टीज़र में SUV को कवर के साथ एक खेत में दिखाया गया है। इसमें बड़ी और ज्यादा सीधी Skoda बटरफ्लाई ग्रिल, नया स्कल्प्टेड बोनट और मजबूत शोल्डर लाइन नजर आती है।
टीज़र में फ्रंट बंपर पर सिल्वर ट्रिम की भी झलक देखने को मिलती है।

डिजाइन में क्या होंगे बदलाव

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि फेसलिफ्ट वर्जन में नई हेडलाइट्स और रिवाइज्ड टेललैंप दिए जा सकते हैं। टेललैंप में कनेक्टेड लाइटबार डिजाइन मिलने की भी संभावना है।

इंटीरियर में मिल सकते हैं नए अपडेट

नई Skoda Kushaq Facelift के केबिन में हल्के डिजाइन बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नए कलर थीम, अपडेटेड मटीरियल और बदले हुए कंट्रोल सरफेस शामिल हो सकते हैं, जिससे इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम लगेगा।

फीचर्स में हो सकता है बड़ा अपग्रेड

फेसलिफ्ट मॉडल के टॉप वेरिएंट में कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और संभवतः ADAS टेक्नोलॉजी भी शामिल हो सकती है।

इंजन में नहीं होगा बदलाव

पावरट्रेन के मोर्चे पर Skoda किसी बड़े बदलाव की योजना में नहीं है। नई Kushaq Facelift में मौजूदा
1.0-लीटर TSI पेट्रोल और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन ही दिए जाएंगे। दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़े