Nitish Kumar के CM बनने की मन्नत पूरी, 200 किमी तक दंड यात्रा कर पटना पहुंचे मुकेश

बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar के 10वीं बार सीएम बनने की कामना को लेकर अनोखा संकल्प लिया था। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने खगड़िया से पटना के हनुमान मंदिर तक पैदल दंड यात्रा की। Nitish Kumar के लिए 200

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 19, 2026

Nitish Kumar

बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar के 10वीं बार सीएम बनने की कामना को लेकर अनोखा संकल्प लिया था। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने खगड़िया से पटना के हनुमान मंदिर तक पैदल दंड यात्रा की।

Nitish Kumar के लिए 200 किलोमीटर की कठिन यात्रा

मुकेश कुमार ने Nitish Kumar के लिए करीब 200 किलोमीटर की दूरी दंडवत यात्रा के जरिए तय की। उन्होंने 16 दिसंबर से यात्रा शुरू की और 32 दिनों में पटना पहुंचकर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह रोज़ाना करीब 5 घंटे यात्रा करते थे।
Nitish Kumar

1995 से नीतीश कुमार के समर्थक

अलौली प्रखंड की बहादुरगंज पंचायत के निवासी मुकेश बताते हैं कि वे 1995 से ही नीतीश कुमार के काम और विचारधारा से प्रभावित हैं। किशोरावस्था से ही वे समता पार्टी के दौर से नीतीश के समर्थक रहे हैं और बिहार के विकास में उनके योगदान को अहम मानते हैं।

मन्नत पूरी होने पर संकल्प निभाया

मुकेश कुमार के अनुसार, चुनाव के दौरान कई तरह की चर्चाओं के बीच उन्हें आशंका थी कि कहीं नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री न बन पाएं। इसी वजह से उन्होंने पटना हनुमान मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि नीतीश 10वीं बार सीएम बनेंगे तो वे दंड यात्रा करेंगे—और उन्होंने अपना वादा निभाया।

पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत

पटना पहुंचने के बाद मुकेश का जदयू कार्यालय में पार्टी के एमएलसी और नीतीश कुमार के करीबी संजय गांधी ने स्वागत किया। हालांकि अब तक उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई है, लेकिन वे मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े