Ram Gopal Verma का दावा: ‘धुरंधर 2’ बनेगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म

फिल्म निर्देशक Ram Gopal Verma ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर साबित हो सकती है।वर्मा के मुताबिक, पहले भाग में नजर आए सभी किरदार अब सिर्फ रोल नहीं,

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 19, 2026

Ram Gopal Verma

फिल्म निर्देशक Ram Gopal Verma ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर साबित हो सकती है।वर्मा के मुताबिक, पहले भाग में नजर आए सभी किरदार अब सिर्फ रोल नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए सुपरस्टार बन चुके हैं।

Ram Gopal Verma एक्स पर क्या बोले

Ram Gopal Verma ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि पहले भाग में कुछ किरदार छोटे थे और कुछ बड़े, लेकिन अब हर किरदार की पहचान और वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी है।
उन्होंने कहा, “असली स्टारडम वही है, जो समय के साथ और मजबूत हो। ‘धुरंधर 2’ में यही देखने को मिलेगा।”
Ram Gopal Verma

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक उड़ान

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने पांचवें हफ्ते के अंत तक करीब 831.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

तरण आदर्श की प्रतिक्रिया

तरण आदर्श ने इसे हिंदी सिनेमा का ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जिस रिकॉर्ड को तोड़ना कभी नामुमकिन लगता था, उसे ‘धुरंधर’ ने संभव कर दिखाया।
33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को फिल्म ने हिंदी बाजार में नया बेंचमार्क सेट किया।

‘धुरंधर 2’ से उम्मीदें चरम पर

‘धुरंधर’ को दो-भाग वाली फ्रेंचाइज़ी के रूप में तैयार किया गया है। अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाला है।
पहले भाग की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए, इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों को सीक्वल से रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन की उम्मीद है|

यह भी पढ़े