2 महीने के बाद Rajkumar Rao- पत्रलेखा ने दिखाई अपनी प्यारी प्रिंसेस की पहली झलक, रिवील किया नाम

बॉलीवुड अभिनेता Rajkumar Rao और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने दो महीने बाद अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। रविवार, 18 जनवरी को कपल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी। तस्वीर में नन्हे हाथ Rajkumar Rao और पत्रलेखा

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, January 18, 2026

Rajkumar Rao

बॉलीवुड अभिनेता Rajkumar Rao और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने दो महीने बाद अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। रविवार, 18 जनवरी को कपल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी।

तस्वीर में नन्हे हाथ Rajkumar Rao और पत्रलेखा की उंगलियों को थामे हुए नजर आए

Rajkumar Rao ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया गया है। फोटो में बेटी के छोटे-छोटे हाथ अपने माता-पिता की उंगलियों को थामे नजर आ रहे हैं, जो इस पल को और भी खास बना देता है।
Rajkumar Rao

बेटी का नाम किया रिवील

तस्वीर के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, “हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपनी सबसे बड़ी ब्लेसिंग से मिलवाते हैं — पार्वती पॉल राव।” इस पोस्ट के साथ राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी बेटी के नाम से भी पर्दा उठा दिया।

नाम के पीछे खास मतलब

बेटी का नाम फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पार्वती नाम देवी पार्वती से जुड़ा है, जो शक्ति, कृपा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। वहीं ‘पॉल’ और ‘राव’ दोनों माता-पिता के नाम से लिया गया है, जो इस नाम को और भी खास बनाता है।

चौथी शादी की सालगिरह पर मिली सबसे बड़ी खुशी

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को इंस्टाग्राम पर बताया था कि वे माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने लिखा था कि उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने उन्हें बेटी के रूप में सबसे कीमती तोहफा दिया है।

यह भी पढ़े