विराट कोहली और Kuldeep Yadav ने महाकालेश्वर मंदिर में की प्रार्थना, देखें वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले विराट कोहली शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान विराट कोहली साथ भारतीय टीम के स्पिनर Kuldeep Yadav भी मौजूद रहे। विराट-Kuldeep का सोशल मीडिया पर वायरल

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Saturday, January 17, 2026

Kuldeep Yadav

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले विराट कोहली शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान विराट कोहली साथ भारतीय टीम के स्पिनर Kuldeep Yadav भी मौजूद रहे।

विराट-Kuldeep का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मंदिर परिसर से सामने आए वीडियो में विराट कोहली संग Kuldeep Yadav पुजारियों के साथ गर्भगृह की ओर जाते नजर आए। उन्होंने “जय श्री महाकाल” का जाप करते हुए भगवान शिव की आराधना की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे शुभ संकेत मान रहे हैं।
Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव ने साझा किया अनुभव

पूजा के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुलदीप यादव ने कहा कि महाकाल के दर्शन उनके लिए बेहद खास रहे। उन्होंने बताया कि करीब नौ साल बाद वे यहां आए हैं और दर्शन से उन्हें शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली है। कुलदीप ने उम्मीद जताई कि भगवान की कृपा से टीम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़े