देश के दो प्रमुख शेयर बाजार—बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)—ने Union Budget 2026 को लेकर अहम घोषणा की है। दोनों एक्सचेंजों ने स्पष्ट किया है कि 1 फरवरी 2026 को, रविवार होने के बावजूद, शेयर बाजार खुले रहेंगे। इससे निवेशकों के बीच चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।
Union Budget 2026 :सामान्य समय पर होगा कारोबार
Union Budget 2026: NSE द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, बजट के दिन लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा।
- बाजार खुलने का समय: सुबह 9:15 बजे
- बाजार बंद होने का समय: 3:30 बजे
प्री-ओपन और क्लोजिंग सेशन भी सामान्य कारोबारी दिनों की तरह ही संचालित होंगे। - 1 फरवरी को 11 बजे पेश होगा बजट
सरकार पहले ही बजट सत्र की तारीखों का ऐलान कर चुकी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पुष्टि की है कि 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजेयूनियन बजट लोकसभा में पेश किया जाएगा। परंपरा के अनुसार, हर साल बजट लोकसभा में ही रखा जाता है और बीते वर्षों से इसकी तारीख 1 फरवरी तय की जा रही है।

नौवीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार नौवीं बार यूनियन बजट पेश करेंगी। बजट से पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति और आगे की संभावनाओं का आकलन होगा।
पहले भी वीकेंड पर खुल चुके हैं बाजार
यह पहला मौका नहीं है जब बजट के दिन वीकेंड पर बाजार खुले हों।
- 1 फरवरी 2020 (शनिवार) को बजट के दिन बाजार खुले थे
- 28 फरवरी 2015 (शनिवार) को भी बजट के दौरान ट्रेडिंग हुई थी
आमतौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट जैसे बड़े आर्थिक आयोजन पर विशेष ट्रेडिंग सेशन रखा जाता है।






