Maruti Suzuki india Limited का 4960 करोड़ रुपये के निवेश से खोरज इंडस्ट्रियल एस्टेट में प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए ज़मीन खरीदेगी

Maruti Suzuki india Limited (MSIL) ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए गुजरात के खोरज इंडस्ट्रियल एस्टेट में ज़मीन खरीदने को हरी झंडी दे दी है। यह फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने लिया है। Maruti Suzuki india Limited का 4,960 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 12, 2026

Maruti Suzuki india Limited

Maruti Suzuki india Limited (MSIL) ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए गुजरात के खोरज इंडस्ट्रियल एस्टेट में ज़मीन खरीदने को हरी झंडी दे दी है। यह फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने लिया है।

Maruti Suzuki india Limited का 4,960 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (GIDC) से ज़मीन खरीदेगी।Maruti Suzuki india Limited पर लगभग 4,960 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश प्रस्तावित है, जिसमें ज़मीन की कीमत, डेवलपमेंट और शुरुआती कार्यों का खर्च शामिल होगा।कंपनी का उद्देश्य प्रस्तावित यूनिट के ज़रिये सालाना उत्पादन क्षमता में करीब 10 लाख यूनिट तक बढ़ोतरी करना है। यह विस्तार घरेलू बाज़ार के साथ-साथ निर्यात मांग को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
Maruti Suzuki india Limited

मौजूदा प्लांट पूरी क्षमता पर

फिलहाल मारुति सुजुकी के गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और हंसलपुर स्थित प्लांट्स में सालाना लगभग 24 लाख यूनिट का उत्पादन हो रहा है। सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के हालिया विलय के बाद कुल क्षमता करीब 26 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है।हालांकि बोर्ड ने ज़मीन खरीदने और शुरुआती खर्चों को मंज़ूरी दे दी है, लेकिन नई उत्पादन क्षमता कब से शुरू होगी, इसकी समय-सीमा अभी तय नहीं की गई है। कंपनी के मुताबिक, कैपेसिटी लगाने के अलग-अलग चरणों को बाद में बोर्ड द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा।

फंडिंग का तरीका

इस विस्तार परियोजना के लिए मारुति सुजुकी इंटरनल एक्रुअल्स और बाहरी उधारी के मिश्रण से फंड जुटाने की योजना बना रही है। कुल पूंजीगत खर्च का विस्तृत ब्योरा आगे साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़े