Hrithik Roshanबर्थडे: कृष का सुनेगा गाना?, डांसिंग स्टार के धांसू डांस के 5 गाने, आखिरी वाला हो रहा खूब वायरल

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले Hrithik Roshan आज 10 जनवरी को 52 साल के हो गए हैं। पिछले ढाई दशकों से ऋतिक अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार डांस और पर्सनैलिटी से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म से लेकर अब तक,

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, January 11, 2026

Hrithik Roshan

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले Hrithik Roshan आज 10 जनवरी को 52 साल के हो गए हैं। पिछले ढाई दशकों से ऋतिक अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार डांस और पर्सनैलिटी से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म से लेकर अब तक, हर दौर में उनका डांस लोगों के लिए खास रहा है।

Hrithik Roshan ने ‘एक पल का जीना’ फ़िल्म से बने रातों-रात सुपरस्टार

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है का गाना ‘एक पल का जीना’ Hrithik Roshan के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने में उनके एनर्जेटिक और फ्रेश डांस मूव्स ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। लकी अली की आवाज और ऋतिक का अंदाज़ आज भी उतना ही लोकप्रिय है।
Hrithik Roshan

‘मैं ऐसा क्यों हूं’ में दिखा अलग अंदाज़

साल 2004 में आई फिल्म लक्ष्य में ऋतिक एक फौजी के किरदार में नजर आए, लेकिन गाना ‘मैं ऐसा क्यों हूं’ में उन्होंने अपने लचीले और स्टाइलिश डांस से फिर सबका ध्यान खींच लिया। यह गाना उनके डांस वर्सेटिलिटी का शानदार उदाहरण है।धूम 2 (2006) में ऋतिक रोशन ने नेगेटिव रोल निभाया, लेकिन गाना ‘धूम अगेन’ उनके करियर के सबसे यादगार डांस नंबर्स में शामिल है। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री और ग्रेसफुल मूव्स आज भी क्लासिक माने जाते हैं।फिल्म वॉर (2019) के गाने ‘घुंघरू टूट गए’ में ऋतिक ने एक बार फिर साबित किया कि डांस उनके खून में है। इसके बाद वॉर 2 में जूनियर एनटीआर के साथ ‘जनाब-ए-अली में उनका डांस सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।

‘दिल ना दिया’ फिर से बना सोशल मीडिया ट्रेंड

फिल्म कृष का गाना ‘दिल ना दिया दिल ना लिया’ इन दिनों एक वायरल रील की वजह से फिर चर्चा में है। ऋतिक और प्रियंका चोपड़ा के इस गाने ने नई पीढ़ी के बीच भी अपनी जगह बना ली है और इसका भोजपुरी वर्जन भी सामने आ चुका है।

डांस आइकन की विरासत आज भी बरकरार

ऋतिक रोशन ने अपने करियर में यह साबित किया है कि वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक कम्प्लीट परफॉर्मर हैं। उनके डांस गाने हर दौर में ट्रेंड करते रहे हैं और आने वाले सालों में भी उनकी यह पहचान कायम रहने वाली है।

यह भी पढ़े