Govardhan Asrani, बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। असरानी ने अपनी हास्य अदाकारी से दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। शोले में जेलर की भूमिका से वे खासा मशहूर हुए थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही कई बड़े फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Govardhan Asrani के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया शोक
अभिनेता Akshay Kumar ने Govardhan Asrani के निधन पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में वे असरानी के साथ अपनी आगामी फिल्म हैवान की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने लिखा हमने एक हफ्ते पहले ही शूट पर सबको गले लगाया था। वे बहुत प्यारे इंसान थे और उनकी हास्य टाइमिंग तो लाजवाब थी।अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि वे इस खबर से स्तब्ध और दुखी हैं। असरानी के साथ बिताए पलों को उन्होंने याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंतिम विदाई में शामिल हुए फिल्मी चेहरे
केवल अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि अनुपम खेर, अनीस बज्मी सहित कई अन्य फिल्मी सितारों ने भी असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अनुपम खेर ने X पर लिखा दिल बहुत भारी है। हम हाल ही में मिले थे और बातें की थीं। असरानी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।
300 से अधिक फिल्मों में अभिनय का सफर
असरानी ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। वे न केवल हास्य भूमिकाओं में बल्कि कई गंभीर और भावनात्मक भूमिकाओं में भी नजर आए। उन्होंने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान और अक्षय कुमार तक कई पीढ़ियों के साथ काम किया।

सैकड़ों फिल्मों में छाया असरानी का जादू
असरानी का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान उनकी हँसी और उनका अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगा।






