Salman Khan ने मीडिया इवेंट में मुरुगादॉस के बयान पर दिया करारा जवाब और फिल्म की असफलता पर अपनी राय रखी

Salman Khan बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से जाने जाते है | इन दिनों अपने शो बिग बॉस 19 और आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक मीडिया इवेंट में सलमान खान ने निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा दिए गए बयान

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, October 13, 2025

Salman Khan

Salman Khan बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से जाने जाते है | इन दिनों अपने शो बिग बॉस 19 और आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक मीडिया इवेंट में सलमान खान ने निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें मुरुगादॉस ने फिल्म सिकंदर  की असफलता के पीछे कारण बताते हुए कहा था कि दक्षिण भारतीय अभिनेता समय के बहुत पाबंद होते हैं  लेकिन फिर भी फिल्म नहीं चली।

Salman Khan ने कहा सिर्फ समय पर आना काफी नहीं होता  

सलमान ख़ान ने अपने जवाब में कहा समय पर आना अच्छी बात है लेकिन सिर्फ टाइम का पालन करने से फिल्म नहीं चलती। दर्शकों को कहानी  इमोशन और परफॉर्मेंस चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म की असफलता का कारण कलाकारों या तकनीकी स्टाफ पर डालना गलत है।
Salman Khan

सलमान खान का कड़ा बयान बिना नाम लिए साधा निशाना

हालांकि सलमान ने मुरुगादॉस का नाम सीधे नहीं लिया  लेकिन उनके बयान से  यह साफ था कि उन्होंने अपनी बात किसके लिए कही है। सलमान खान की यह प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जहां फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं।

सलमान खान ने अरिजीत सिंह संग पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

इसी दौरान सलमान से उनके पुराने विवाद को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसमें अरिजीत सिंह का नाम  सामने आया। सलमान ने कहा, अरिजीत और मैं अब ठीक हैं। वो एक टैलेंटेड गायक हैं और मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं। इससे साफ है कि सलमान अब पुराने विवादों को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहते हैं।
Salman Khan

फैंस ने सराहा सलमान का बेबाक अंदाज़

सलमान खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर Salman Khan और A.R.Murugadoss ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस जहां सलमान के बेबाक अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं  वहीं कुछ लोग मुरुगादॉस के बयान को गैर-ज़रूरी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें