iPhone के बाद अब भगवा सैमसंग की बारी नए रंग में नजर आएगा Galaxy S26 Ultra

हाल ही में Apple ने भारत को ध्यान में रखते हुए अपने iPhone मॉडल्स को विशेष रंगों में पेश किया था। अब उसी राह पर चलते हुए सैमसंग ने भी अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को एक नए रंग में पेश करने की योजना बनाई

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, October 9, 2025

Galaxy S26 Ultra

हाल ही में Apple ने भारत को ध्यान में रखते हुए अपने iPhone मॉडल्स को विशेष रंगों में पेश किया था। अब उसी राह पर चलते हुए सैमसंग ने भी अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को एक नए रंग में पेश करने की योजना बनाई है और यह रंग है भगवा यह रंग भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है और अब सैमसंग इसे ग्लोबल ट्रेंड बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

Galaxy S26 Ultra में क्या है खास

Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर पहले से ही दुनिया में चर्चाएं तेज हैं। इस स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर 5000mAh की बैटरी और 6.9 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले जैसी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन शामिल हैं। लेकिन अब इसका नया ‘भगवा रंग इसे बाकी सभी स्मार्टफोनों से अलग बनाएगा।
Galaxy S26 Ultra

प्रीमियम फील के साथ भारतीयता का संगम

स्रोतों के अनुसार यह रंग विशेष रूप से भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सैमसंग की योजना इसे सीमित संस्करण (Limited Edition) के तौर पर पेश करने की है जिससे प्रीमियम फील के साथ भारतीयता का तड़का भी देखने को मिलेगा।

सांस्कृतिक मूल्यों और टेक्नोलॉजी का संगम

भगवा रंग न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व रखता है बल्कि यह साहस, त्याग और ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है। टेक्नोलॉजी कंपनियां अब केवल स्पेसिफिकेशन ही नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव को भी महत्व दे रही हैं। इसी दिशा में सैमसंग का यह कदम भारतीय उपभोक्ताओं को एक अलग ही अनुभव देने वाला साबित हो सकता है।
Galaxy S26 Ultra

2026 Galaxy Unpacked इवेंट में होगा खुलासा

माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 Ultra का भगवा रंग वेरिएंट वर्ष 2026 की शुरुआत में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जाएगा। इसकी उपलब्धता पहले भारत में और फिर चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में की जा सकती है।

ये भी पढ़ें