भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें राष्ट्रीय OBC मोर्चा की कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी बनाया गया है। जानिए पूरी खबर।

भारतीय क्रिकेट के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अब राजनीति की पिच पर नई पारी शुरू कर दी है। चहल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में ‘स्पेशल इनवाइटी’ यानी विशेष

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, November 23, 2026

Yuzvendra Chahal

भारतीय क्रिकेट के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अब राजनीति की पिच पर नई पारी शुरू कर दी है। चहल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में ‘स्पेशल इनवाइटी’ यानी विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को बीजेपी की ओर से संगठन में किए गए नए बदलावों के दौरान उनके नाम का ऐलान किया गया।

चहल की इस राजनीतिक एंट्री के बाद खेल और राजनीति दोनों क्षेत्रों में चर्चा तेज हो गई है। हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखने वाले चहल को बीजेपी ने दिल्ली की ओर से ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है।

PM मोदी और अमित शाह का जताया आभार

बीजेपी में शामिल होने के बाद युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य को धन्यवाद दिया।

चहल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बीजेपी परिवार में उन्हें स्थान और सम्मान देने के लिए वह पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के आभारी हैं।

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट फैंस के बीच उनकी नई राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

बीजेपी ने OBC मोर्चा में किए कई बड़े बदलाव

युजवेंद्र चहल  की नियुक्ति के साथ ही बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे में भी कई बदलाव किए हैं। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 37 सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

बीजेपी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा और बिहार से अर्जुन साहनी को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली से गजेंद्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद माधवराज और छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकर को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी वरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार, हरियाणा से सरिता जांगिड़, तेलंगाना से कडगांची रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पार्टी के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

क्रिकेट में भी बना चुके हैं खास पहचान

युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। 23 जुलाई 1990 को हरियाणा के जींद में जन्मे चहल ने साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

वह भारत की ओर से 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 121 विकेट हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 96 विकेट हासिल किए हैं।

चहल साल (Yuzvendra Chahal)  2018 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके अलावा वह टी20 क्रिकेट में 400 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।
- Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal क्रिकेट से पहले शतरंज में भी आजमाया था हाथ

बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रिकेट में पहचान बनाने से पहले युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)  प्रतिस्पर्धी शतरंज खेला करते थे। उन्होंने कम उम्र में ही शतरंज में रुचि दिखाई थी, लेकिन बाद में क्रिकेट को अपना करियर बनाया।

घरेलू क्रिकेट में वह हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा इंग्लैंड में केंट और नॉर्थम्पटनशायर की ओर से काउंटी क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

अक्टूबर 2026 में चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट यानी रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। हालांकि, सीमित ओवरों के क्रिकेट में खेलने की उनकी इच्छा बरकरार है।

अब क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले युजवेंद्र चहल राजनीतिक संगठन में नई जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह नई पारी आगे किस दिशा में आगे बढ़ती है।

ये भी पढ़ें