Hero Motors IPO: 6.29 गुना सब्सक्राइब, अलॉटमेंट 21 सितंबर को; 23 सितंबर को हो सकती है लिस्टिंग

Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। 18 सितंबर को बोली के आखिरी दिन दोपहर 3:15 बजे तक कंपनी का आईपीओ कुल 6.29 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। Qualified Institutional Buyers (QIB) की कैटेगरी 1.27 गुना, Non-Institutional

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, September 18, 2026

Hero Motors IPO

Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। 18 सितंबर को बोली के आखिरी दिन दोपहर 3:15 बजे तक कंपनी का आईपीओ कुल 6.29 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। Qualified Institutional Buyers (QIB) की कैटेगरी 1.27 गुना, Non-Institutional Investors (NII) की कैटेगरी 9.36 गुना और रिटेल निवेशकों की कैटेगरी 7.85 गुना सब्सक्राइब हुई।
कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होने की संभावित तारीख है। वहीं, Hero Motors के शेयर NSE और BSE पर 23 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Hero Motors IPO की मुख्य जानकारी

Hero Motors का आईपीओ कुल 1,000 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इसमें 600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।फ्रेश इश्यू के तहत कंपनी 7.14 करोड़ शेयर जारी कर रही है, जबकि OFS के जरिए 4.76 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं। IPO का प्राइस बैंड 79 रुपये से 84 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 178 शेयरों की है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,952 रुपये का निवेश करना होगा।
इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI Securities Ltd. हैं, जबकि Kfin Technologies Ltd. रजिस्ट्रार है।

Hero Motors IPO
Ai generated image

 

किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन?

18 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे तक Hero Motors IPO को कुल 6.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
* QIB: 1.27 गुना
* NII: 9.36 गुना
* Retail: 7.85 गुना
* कुल: 6.29 गुना
ये आंकड़े अंतिम कारोबारी दिन दोपहर 3:15 बजे तक के हैं। बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

Hero Motors का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026 में Hero Motors की कुल आय 1,216.74 करोड़ रुपये रही, जबकि FY25 में यह 1,111.23 करोड़ रुपये थी। इस अवधि में कंपनी की आय में करीब 9% की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी का Profit After Tax (PAT) FY25 के 32.80 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 41.17 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, EBITDA भी 114 करोड़ रुपये से बढ़कर 147.78 करोड़ रुपये हो गया।

IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल

Hero Motors फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने कारोबार और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए करेगी।
कंपनी की योजना कुछ मौजूदा कर्ज के repayment, prepayment या redemption के लिए करीब 190 करोड़ रुपये खर्च करने की है। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश स्थित सुविधा में क्षमता विस्तार के लिए उपकरण खरीदने पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कंपनी कुछ संभावित अधिग्रहणों, रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए भी IPO से प्राप्त रकम का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।

क्या काम करती है Hero Motors IPO ?
अप्रैल 1998 में स्थापित Hero Motors एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह भारत, अमेरिका, यूरोप और ASEAN क्षेत्र में ऑटोमोबाइल कंपनियों को इंजीनियर्ड पावरट्रेन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।
कंपनी इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक दोनों तरह के पावरट्रेन से जुड़े समाधान बनाती है। इसके कारोबार में टू-व्हीलर, ई-बाइक, ऑफ-रोड वाहन, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार, हेवी-ड्यूटी वाहन तथा eVTOL जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
कंपनी की प्रमुख विशेषज्ञता में CVT, EV ट्रांसमिशन, इलेक्ट्रिक मोटर्स, इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट्स और गियर सेट्स शामिल हैं।

 

ये भी पढ़े