अगर आपका PAN Card खो गया है या आपको उसकी डिजिटल कॉपी चाहिए, तो आयकर विभाग की Instant e-PAN सेवा के जरिए कुछ आसान स्टेप्स में e-PAN Card डाउनलोड किया जा सकता है। यह सुविधा उन सभी लोगों के लिए उपलब्ध है जो सारे निर्धारित शर्तों को पूरा करते है ।
e-PAN क्या है?
e-PAN Card, Permanent Account Number (PAN) का डिजिटल संस्करण है। इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है और कई जगह वैध दस्तावेज़ के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
e-PAN Card डाउनलोड कैसे करें?
1. आयकर विभाग की आधिकारिक e-Filing वेबसाइट पर जाएँ।
2. Instant e-PAN सेवा चुनें।
3. PAN या आधार (जहाँ लागू हो) से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
4. OTP सत्यापन पूरा करें।
5. सत्यापन के बाद e-PAN डाउनलोड करें।
ये सुविधा किन लोगों के लिए उपयोगी है?
1. जिनका PAN खो गया है।
2. जिन्हें डिजिटल कॉपी चाहिए।
3. जिन्हें ऑनलाइन KYC या बैंकिंग कार्य के लिए PAN की आवश्यकता है।
ध्यान रखने वाली बातें
1. केवल आधिकारिक आयकर विभाग की वेबसाइट का ही उपयोग करें।
2. किसी अनजान वेबसाइट पर PAN या OTP साझा न करें।
3. यदि PAN से जुड़ी जानकारी में सुधार करना है, तो निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।

कुछ जरूरी सवाल
सवाल :- क्या e-PAN मुफ्त है?
जवाब :- यदि आप Instant e-PAN सेवा के पात्र हैं, तो यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध है।
सवाल :- क्या e-PAN सभी जगह मान्य है?
जवाब :- हाँ, कई वित्तीय और सरकारी कार्यों में e-PAN स्वीकार किया जाता है। संबंधित संस्था की शर्तें लागू हो सकती हैं.
सवाल :- PAN 2.0 आने के बाद क्या पुराना PAN अमान्य हो जाएगा?
जवाब :- नहीं। मौजूदा PAN कार्ड वैध रहेंगे और सभी लोगों को नया PAN बनवाने की आवश्यकता नहीं है।





