मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा कभी भी भारत पहुंच सकता है। अमेरिका से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरे होने के बाद उसे भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के कस्टडी में विमान से भारत लाया जा रहा है। 10 अप्रैल की सुबह राणा भारत पहुंच जायेगा।राणा के भारत आने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में सौंपा जाएगा। दिल्ली और मुंबई की जेलों में उसकी निगरानी और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि अमेरिका की न्यायिक सिफारिशों के अनुसार उसे पूरी सुरक्षा और निगरानी में रखा जा सके।
भारत की ओर से राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया वर्ष 2019 में शुरू हुई थी। उस समय केंद्र सरकार ने अमेरिका से इस संबंध में औपचारिक मांग की थी। इसके बाद भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और कूटनीतिक प्रयासों का नतीजा यह रहा कि अमेरिकी अदालत ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस प्रत्यर्पण की पुष्टि करते हुए कहा था कि तहव्वुर राणा को भारत में न्याय का सामना करना होगा। यह मोदी सरकार की लगातार कोशिशों और अमेरिकी प्रशासन से कूटनीतिक समन्वय का परिणाम है