The Vocal Bharat

बिहार सरकारी नौकरी 2025: नई भर्तियों की पूरी जानकारी यहाँ!

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2025 कई सुनहरे अवसर लेकर आया है। बिहार सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में नई भर्तियों की घोषणा की गई है, जो विभिन्न योग्यता और विभिन्न आयु के उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त हैं। इस लेख में, हम बिहार में 2025 में जारी की गई प्रमुख सरकारी नौकरियों की विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें पदों का विवरण, योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ शामिल हैं।

  1. बिहार पंचायती राज विभाग में न्याय मित्र भर्ती 2025
    हाल ही में बिहार पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम कचहरियों में न्याय मित्र के 2,436 पदों पर भर्ती की घोषणा की गयी है। इस पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 तक है।

• पद का नाम : न्याय मित्र
• कुल पद : 2,436
• योग्यता : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए।
• यूनतम आयु : 25 वर्ष
• अधिकतम आयु : 65 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार द्वारा की जाएगी।
• वेतन : चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹7,000 का वेतन मिलेगा।
• चयन प्रक्रिया : चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो उम्मीदवारों के LLB अंकों पर आधारित होगी।
• आवेदन शुल्क : इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है, उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
• आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं |

  1. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) मैं इंसेक्ट कलेक्टर भर्ती 2025
    बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने भी इंसेक्ट कलेक्टर के पदों पर भर्ती की घोषणा की है, जो 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2025 तक है।

पद की विवरण

  • पद का नाम : इंसेक्ट कलेक्टर
    •कुल पद : विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
    •योग्यता
    उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए।
    •आयु सीमा
    आयु सीमा और अन्य विवरणों के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
    •आवेदन प्रक्रिया
    उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  1. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) में स्टेनोग्राफर भर्ती : 2025
    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
    पद विवरण
  • पद का नाम : स्टेनोग्राफर
  • कुल पद : विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
    योग्यता
  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • स्टेनोग्राफी में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
  • हिंदी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।
  • कंप्यूटर और एम.एस. ऑफिस का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • सरकारी या निजी संस्थान में कम से कम 6 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
    चयन प्रक्रिया
  • उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
    आवेदन प्रक्रिया
  • इच्छुक उम्मीदवार BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  1. राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी (NRRMS), बिहार में विभिन्न पदों पर भर्ती 2025

साइटी (NRRMS), बिहार ने विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर हो सकता है जो ग्रामीण विकास और प्रशासन में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

पद विवरण

  • पद का नाम: फील्ड कोऑर्डिनेटर, अकाउंट असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट आदि
  • कुल पद: 3,000+
    योग्यता
  • संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवार को 10वीं/12वीं/
    स्नातक/डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी।
    आयु सीमा
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
    अधिकतम आयु : 45 वर्ष (आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार छूट मिलेगी)
    चयन प्रक्रिया
  • लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।
    आवेदन प्रक्रिया
  • इच्छुक उम्मीदवार NRRMS की आधिकारिक वेबसाइट nrrmsvacancy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बिहार में अन्य प्रमुख सरकारी नौकरियां 2025
इसके अलावा, बिहार सरकार 2025 में पुलिस, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और अन्य विभागों में भी भर्ती प्रक्रिया सरकार द्वारा शुरू की जा रही है।

  1. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
  • कुल पद : 12,000+
  • योग्यता : 12वीं पास
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट
  • आवेदन वेबसाइट: csbc.bih.nic.in
  1. बिहार शिक्षक भर्ती 2025
  • कुल पद : 1,50,000 (प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक)
    •योग्यता : बी.एड / डी.एल.एड / CTET या STET पास
    •आवेदन वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in
  1. बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2025
  • कुल पद : 8,000 (ANM, GNM, लैब टेक्नीशियन इत्यादि)
  • योग्यता : नर्सिंग डिप्लोमा/डिग्री
  • आवेदन वेबसाइट: statehealthsocietybihar.org

जानिए बिहार सरकारी नौकरी 2025 के लिए तैयारी कैसे करें?

  1. सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें
    हर परीक्षा के लिए सिलेबस अलग-अलग होता है। उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पिछले 3 से 4 वर्षों के प्रश्न पत्र और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझना चाहिए।
  2. अच्छी किताबें और ऑनलाइन संसाधन अपनाएं
  • बिहार सामान्य ज्ञान : समान्य ज्ञान की आपको अच्छी नॉलेज होनी जरूरी है, बिहार बोर्ड की पुस्तकों से पढ़ें।
  • गणित : RS Aggarwal, Arihant की किताबें आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
  • करंट अफेयर्स : दैनिक समाचार पत्र जैसे की प्रभात खबर, दैनिक जागरण, YouTube चैनल और सरकारी जॉब पोर्टल देख सकते हैं।
  • मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट : Testbook, Gradeup, Adda247 जैसी अच्छी वेबसाइट से टेस्ट दें सकते हैं।
  1. टाइम मैनेजमेंट करें
  • रोजाना कम से कम 6-8 घंटे पढ़ाई करने की कोशिश करें।
  • करंट अफेयर्स और गणित के लिए प्रतिदिन अभ्यास करते रहें।
  • नोट्स तैयार करें ताकि आखिरी समय में आप रिवीजन कर सके।

निष्कर्ष
बिहार में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए वर्ष 2025 में कई शानदार अवसर आया है। बिहार पंचायती राज, BTSC, BSEB, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग जैसे हजारों पदों पर भर्तियाँ जारी हैं। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को चाहिए कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करें और सही दिशा में मेहनत करें।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक :.statehealthsocietybihar.org,

आवेदन वेबसाइट : biharboardonline.bihar.gov.in

आवेदन वेबसाइट: csbc.bih.nic.in
आवेदन वेबसाइट: nrrmsvacancy.in

आधिकारिक वेबसाइट : gp.bihar.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2025 kdrama recommendations UCC के अनुसार अब माता पिता की सम्पत्ति होंगे ऐसे बटवारे… विकास दिव्यकीर्ति की कमाई देख चौंक जाएंगे आप भारत के ये 10 राज्य है गरीबी रेखा के नीचे अब तलाक देना पड़ेगा भारी, जान ले UCC के नए नियम UCC के तहत शादी करने के लिए ध्यान रखना होगा ये नियम अभिषेक शर्मा से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप इंसानों द्वारा बनाया गया दुनियां के 10 सबसे लंबे पुल दुनियां के 10 सबसे शक्तिशाली देशों का लिस्ट, भारत भी है शामिल टॉप 10 हॉरर फिल्म