डिजिटल के इस जमाने में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, और बिहार भी तेजी से इस बदलाव का हिस्सा बन रहा है। बिहार सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए बिहार पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल एक ऐसा मंच है जो किसी भी सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक पहुँचाने का काम करती है।
क्या है बिहार पोर्टल ?
बिहार पोर्टल बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को एकीकृत ऑनलाइन सेवाएँ प्रदान करना है। यह पोर्टल कई अलग अलग सरकारी विभागों को जोड़ता है, जिससे लोग घर बैठे योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण पत्र डाउनलोड और शिकायत निवारण जैसी सेवाएँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार पोर्टल की प्रमुख विशेषताएँ
1.एक मंच पर सभी सरकारी सेवाएँ
बिहार पोर्टल पर नागरिकों को कई अलग अलग सरकारी योजनाओं, सेवाओं और विभागों की जानकारी एक ही जगह मिलती है।
- ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण पत्र डाउनलोड
अब लोगों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वे घर में बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन योजना जैसी सेवाओं के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं और प्रमाण पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं। - सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन
अब पोर्टल पर सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। नागरिक अब मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, किसान सहायता योजना, स्वास्थ्य योजनाएँ, शिक्षा योजनाएँ जैसी कई सरकारी सुविधाओं का लाभ सीधे ऑनलाइन आवेदन करके उठा सकते हैं। - शिकायत निवारण प्रणाली
नागरिकों की शिकायतों के जल्द समाधान हो इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की भी सुविधा होगी, जिससे लोग सरकारी सेवाओं से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। - भुगतान और ट्रैकिंग सुविधा
लोग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क भी भुगतान कर सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति को भी ट्रैक कर पाएंगे।
बिहार पोर्टल के लाभ
- समय की बचत – सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं, सबकुछ ऑनलाइन होगी।
- पारदर्शिता – किसी भी सेवा का स्टेटस अब आसानी से ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है।
- सरलता – आसान इंटरफेस होगी, जिससे कोई भी नागरिक आसानी से सेवाएँ उपयोग कर सके।
- भ्रष्टाचार पर लगाम – इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और नागरिक तक सीधे सेवाएं पहुँच पाएँगी।
बिहार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें : http://biharjobportal.com/#google_vignette
2025 में कैसे करें बिहार पोर्टल का उपयोग?
- सबसे पहले बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें (नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर के साथ)।
- लॉगिन करने के बाद जरूरी सेवा या योजना का चयन करें।
- ऑनलाइन आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन का स्टेटस को ट्रैक करें और प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।
निष्कर्ष
बिहार पोर्टल , बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जो कि नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे लेने की सुविधा प्रदान करता है। यह पोर्टल समय, श्रम और धन तीनों की बचत करेगा और सरकारी सेवाओं को पारदर्शी एवं आसान बनाएगा। यह बिहार को डिजिटल ज़माने में एक कदम और आगे ले जाने का प्रयास किया गया है।