Yuvraj Singh का रिकॉर्ड ना तोड़ पाने पर अभिषेक का बड़ा बयान, गुरु ने भी दिया जवाब

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में बल्लेबाजी का तूफान ला दिया लेकिन Yuvraj Singh का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 26, 2026

Yuvraj Singh

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में बल्लेबाजी का तूफान ला दिया लेकिन Yuvraj Singh का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज T20I फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Yuvraj Singh का नहीं तोड़ पाए पर हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड टूटा

अभिषेक की इस विस्फोटक पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने भारत के लिए T20I में 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। हालांकि सबसे तेज भारतीय T20I अर्धशतक का रिकॉर्ड अब भी Yuvraj Singh के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में यह कारनामा किया था।
Yuvraj Singh

रिकॉर्ड पर अभिषेक शर्मा की प्रतिक्रिया

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम उनसे आक्रामक शुरुआत की उम्मीद करती है। उन्होंने माना कि हर मैच में ऐसा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता। युवराज सिंह के रिकॉर्ड पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 12 गेंदों में अर्धशतक तोड़ना बेहद मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं होता।

युवराज सिंह का मजेदार जवाब

अभिषेक के बयान के बाद उनके गुरु और भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा कि अभिषेक 12 गेंदों में अर्धशतक नहीं बना पाए, लेकिन उनकी पारी शानदार थी और उन्हें इसी तरह खेलते रहना चाहिए।

यह भी पढ़े