वडोदरा में रविवार को आयोजित WTT Feeder Vadodara 2026 का सफल समापन हुआ। घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में भारत के मनुश शाह और कोरिया की र्यु हन्ना ने क्रमशः पुरुष और महिला सिंगल्स के खिताब अपने नाम किए।
WTT Feeder Vadodara 2026 में मनुश शाह की शानदार वापसी
पुरुष सिंगल्स फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त मनुश शाह का मुकाबला दिल्ली के पयास जैन से हुआ। WTT Feeder Vadodara 2026 में शुरुआती दो गेम हारने के बाद मनुश ने जबरदस्त वापसी करते हुए मुकाबला 7-11, 10-12, 11-6, 11-6, 11-8 से जीत लिया।महिला सिंगल्स फाइनल में कोरिया की र्यु हन्ना ने क्वालीफायर अनुषा कुटुंबले को सीधे गेमों में 11-6, 11-6, 11-5 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

र्यु हन्ना की डबल्स में भी जीत
र्यु हन्ना ने महिला डबल्स में भी खिताबी जीत दर्ज की। यू येरीन के साथ मिलकर उन्होंने भारत की शीर्ष जोड़ी अय्हिका मुखर्जी और सुतिर्था मुखर्जी को कड़े मुकाबले में हराया।भले ही पयास जैन पुरुष सिंगल्स का खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने मिक्स्ड डबल्स और पुरुष डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो खिताब अपने नाम किए।
डबल्स मुकाबलों में दिखा रोमांच
मिक्स्ड डबल्स फाइनल में पयास जैन और सिंड्रेला दास की जोड़ी ने हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े को हराया। वहीं पुरुष डबल्स में पयास जैन और अंकुर भट्टाचार्य की जोड़ी विजेता बनी।
पहले संस्करण को मिली शानदार प्रतिक्रिया
गुजरात स्पोर्ट्स अथॉरिटी के सहयोग से आयोजित इस पहले WTT फीडर टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों और दर्शकों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा और रोमांचक मुकाबलों का अनुभव दिया।
फाइनल नतीजे
पुरुष सिंगल्स: मनुश शाह bt पयास जैन
महिला सिंगल्स: र्यु हन्ना bt अनुषा कुटुंबले
पुरुष डबल्स: अंकुर भट्टाचार्य/पयास जैन bt आकाश पाल/मुदित दानी
महिला डबल्स: यू येरीन/र्यु हन्ना bt सुतिर्था मुखर्जी/अय्हिका मुखर्जी
मिक्स्ड डबल्स: पयास जैन/सिंड्रेला दास bt हरमीत देसाई/यशस्विनी घोरपड़े






