वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खिलाड़ी Shreyanka Patel ने गुजरात जायंट्स (GG) पर 32 रन की शानदार जीत से दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB की शुरुआत खराब रही और टीम ने 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए।
इसके बाद राधा यादव और ऋचा घोष ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज़ में रन जोड़े। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 रन की अहम साझेदारी हुई। राधा यादव ने 47 गेंदों पर 66 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने 28 गेंदों पर 44 रन की तेज़ पारी खेली। अंत में नादिन डी क्लर्क के 12 गेंदों पर 26 रनों की बदौलत RCB ने 20 ओवर में 182/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
Shreyanka Patel का गेंदबाज़ी में का जलवा
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम RCB के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी। युवा ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर Shreyanka Patel ने अपने WPL करियर की पहली T20 फाइफ़र लेते हुए 5/23 का शानदार प्रदर्शन किया। तेज़ गेंदबाज़ लॉरेन बेल ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 3/29 विकेट झटके। पूरी गुजरात टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई।

पहली फाइफ़र पर श्रेयंका की प्रतिक्रिया
मैच के बाद श्रेयंका पटेल ने कहा कि इस जीत का श्रेय वह राधा यादव और ऋचा घोष को देना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि 44/4 की स्थिति से टीम को 170–180 तक पहुंचाना आसान नहीं था।
श्रेयंका ने कहा कि पहली T20 फाइफ़र उनके करियर का बेहद खास पल है और ओस का असर कम होने से स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिली।






