मेटा की मैसेजिंग सर्विस WhatsApp अपने वेब यूज़र्स के लिए एक अहम अपडेट पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले समय में WhatsApp Web पर ही वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जा सकती है।
WhatsApp पर डेस्कटॉप ऐप की जरूरत होगी खत्म
नए फीचर के बाद यूज़र्स को कॉलिंग के लिए Windows या Mac के WhatsApp डेस्कटॉप ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीधे ब्राउज़र के जरिए ही कॉल की जा सकेगी, जिससे इस्तेमाल और आसान हो जाएगा।WhatsApp से जुड़े अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। फिलहाल यह बीटा यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसके रोलआउट में समय लग सकता है।

ग्रुप कॉलिंग का भी मिलेगा सपोर्ट
रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp Web पर कॉलिंग सिर्फ पर्सनल चैट तक सीमित नहीं रहेगी। यूज़र्स ग्रुप चैट में भी वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे, हालांकि कॉल क्वालिटी बनाए रखने के लिए कुछ लिमिट्स तय की जा सकती हैं।अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ग्रुप कॉल में अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, शुरुआत में यह लिमिट 8 या 16 यूज़र्स तक सीमित रखी जा सकती है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
शेड्यूल्ड कॉल का ऑप्शन
इनका कॉल लिंक फीचर भी पेश कर सकता है। इसके जरिए यूज़र एक शेयर करने योग्य लिंक बना सकेगा, जिस पर क्लिक करके दूसरे लोग सीधे कॉल जॉइन कर पाएंगे, चाहे वे मोबाइल, डेस्कटॉप या वेब पर हों।इसके अलावा, WhatsApp शेड्यूल्ड कॉल फीचर पर भी काम कर रहा है। इसमें यूज़र पहले से वॉइस या वीडियो कॉल शेड्यूल कर सकेगा, साथ ही कॉल का नाम, डिस्क्रिप्शन और अनुमानित समय भी सेट किया जा सकेगा।
ऑनलाइन मीटिंग होगी आसान
शेड्यूल्ड कॉल एक इवेंट की तरह काम करेगी, जो अपने आप शुरू या खत्म नहीं होगी। इसका इंटरफेस Zoom और Google Meet जैसे प्लेटफॉर्म से मिलता-जुलता हो सकता है, जिससे WhatsApp Web पर मीटिंग करना आसान हो जाएगा।






