30 जनवरी 1948 भारत के इतिहास का सबसे दुखद दिन था।
इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई दिल्ली में हत्या कर दी गई।
गांधीजी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महान नेता थे।
उन्होंने बिना हथियार ब्रिटिश शासन के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई लड़ी।
15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही।
6. 30 जनवरी को उनके बलिदान की स्मृति में शहीद दिवस मनाया जाता है।
इस दिन देशभर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाती है।
राजघाट पर देश के बड़े नेता उन्हें नमन करते हैं।
गांधीजी के आदर्श आज भी न्याय और शांति का रास्ता दिखाते हैं।