VinFast VF6 और VF7 लॉन्च: भारतीय बाजार में वियतनामी EV कंपनी की एंट्री

वियतनाम की ईवी निर्माता कंपनी VinFast ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी एंट्री कर ली है। कंपनी ने 6 सितंबर 2025 को एक साथ दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवीज़ – VF6 और VF7 लॉन्च की हैं। इन मॉडलों को पहली बार भारतीय दर्शकों के सामने इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

वियतनाम की ईवी निर्माता कंपनी VinFast ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी एंट्री कर ली है। कंपनी ने 6 सितंबर 2025 को एक साथ दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवीज़ – VF6 और VF7 लॉन्च की हैं। इन मॉडलों को पहली बार भारतीय दर्शकों के सामने इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया गया था, और अब आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

VinFast VF6 की खास बातें

यह एक कॉम्पैक्ट SUV है जिसकी शुरुआती कीमत 16 लाख 49 हज़ार रुपये तय की गई है। इसका डिजाइन काफी स्लीक और मॉडर्न रखा गया है, जिसमें आकर्षक LED हेडलाइट्स, स्टाइलिश 18-इंच अलॉय व्हील्स और दमदार स्पोर्टी अपील देखने को मिलती है।

केबिन में प्रीमियम फील देने के लिए कंपनी ने इसमें (VinFast VF6) 13 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, शानदार पैनोरमिक ग्लास रूफ और आरामदायक वेंटिलेटेड सीट्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए हैं।

VinFast VF6

VinFast VF7 की खासियत

1. VF7, VF6 से बड़ी और ज्यादा प्रीमियम SUV है। इसकी शुरुआती कीमत 20.89 लाख रुपये रखी गई है।
2. इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स, LED टेललाइट्स और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।
3. केबिन में लेदरटच फिनिश, वायरलेस चार्जिंग और पैनोरमिक रूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
4. सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 7 एयरबैग और 360° कैमरा दिए गए हैं।

VinFast VF6

VinFast ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs VinFast VF6  के जरिए भारतीय खरीदारों को बजट-फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के विकल्प उपलब्ध करा दिए हैं। जहां VF6 किफायती रेंज में ग्राहकों को आकर्षित करेगी, वहीं VF7 अपने एडवांस फीचर्स और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ प्रीमियम कैटेगरी में कंपनी की पकड़ मजबूत बनाने में मदद कर सकती है।

ये भी पढ़ें