वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी में है। Limo Green MPV और VF3 के बाद अब कंपनी VinFast VF5 इलेक्ट्रिक हैचबैक को भी भारतीय बाजार में उतारने की संभावना तलाश रही है।
VinFast VF5 की Tata Tiago EV और Punch EV से होगा मुकाबला
VinFast VF5 की ग्लोबल लाइन-अप में VF5 को VF3 और VF6 SUV के बीच रखा गया है। भारत में इसके स्पेसिफिकेशन के आधार पर यह सीधे Tata Tiago EV और Tata Punch EV को चुनौती दे सकती है।

बैटरी, रेंज और पावरट्रेन विकल्प
VinFast VF5 पहले से वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे बाजारों में उपलब्ध है। अलग-अलग देशों में इसके दो बैटरी विकल्प मिलते हैं।
- 29.6kWh बैटरी: 95hp पावर, 135Nm टॉर्क और 268km (NEDC) रेंज
- 37.23kWh बैटरी: 136hp पावर, 135Nm टॉर्क और 326km (NEDC) रेंज
साइज और ग्राउंड क्लीयरेंस
VF5 की लंबाई 3,967mm, चौड़ाई 1,723mm और ऊंचाई 1,579mm है। इसका व्हीलबेस 2,514mm है, जो Punch EV से ज्यादा है।
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 169mm
- बूट स्पेस: 260 लीटर (सीट फोल्ड करने पर 900 लीटर)
इंटीरियर और फीचर्स
VF5 का केबिन ऑल-ब्लैक थीम के साथ आता है। इसमें
- 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
- 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- की-लेस एंट्री, ऑटो हेडलाइट्स
- PM2.5 एयर फिल्टर
- फ्रंट और रियर USB पोर्ट
जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
भारत में संभावित कीमत
कंपनी की आक्रामक प्राइसिंग रणनीति को देखते हुए VinFast VF5 की शुरुआती कीमत करीब 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जिससे यह किफायती EV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनेगी।






