वाराणसी में ग्रेजुएशन की एक छात्रा से 7 दिन में 23 लोगों ने रेप किया।

varanasi rape case: वाराणसी में ग्रेजुएशन की एक छात्रा से 7 दिन में 23 लोगों ने रेप किया। लड़की की मां ने पुलिस को जो बताया वह असहनीय है| पीड़ित की मां का बयान पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया- बेटी 29 मार्च को काम पर

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Tuesday, April 8, 2025

varanasi rape case

varanasi rape case: वाराणसी में ग्रेजुएशन की एक छात्रा से 7 दिन में 23 लोगों ने रेप किया। लड़की की मां ने पुलिस को जो बताया वह असहनीय है|

पीड़ित की मां का बयान

पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया- बेटी 29 मार्च को काम पर निकली थी, फिर 4 अप्रैल को घर पहुंची। मेरी बेटी कई बार अपने काम के सिलसिले में एक-दो दिन घर से बाहर रहती थी। लेकिन, इस बार 7 दिन तक नहीं लौटी। इससे हम लोग परेशान हो गए।

varanasi rape case

बीते शुक्रवार (अप्रैल) जब लड़की अपने घर आई, तो बहुत ज्यादा सहमी और डरी हुई थी। हमने जब उसे समझा कर पूछा फिर उसने पूरी बात बताई। लड़की ने बताया कि 29 मार्च को सारा काम खत्म करने के बाद शाम को जब वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसका दोस्त राज विश्वकर्मा मिल गया। वह उसे घुमाने ले गया।

और फिर राज उसे लेकर एक होटल में रुका था। फिर लड़की के साथ होटल में रेप किया और रेप के दोरान उसने वीडियो भी बनाया। और जब 30 मार्च को मेरी बेटी अपने घर आने लगी तो राज के जानने वाले समीर, आयुष सिंह समेत कुछ और लड़के होटल में आ गए। उन्होंने मेरी बेटी को होटल में ही रोक लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सभी ने उसके साथ रेप किया।

लड़की का मोबाइल छीन लिया

लड़की की माँ ने बताई की उनलोगों ने मेरी बेटी का मोबाइल भी छीन लिया था। इसलिए वह किसी को फोन तक नहीं कर पाई थी। सारा दिन उन लोगों ने लड़की को उसी होटल में रखा। अगले दिन उन लड़कों ने अपने अन्य दोस्तों सोहेल, अनमोल, दानिश, साजिद और जाहिर को भी बुला लिया। इन लोगों ने बेटी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। फिर गाड़ी में बैठाकर मलदहिया स्थित कांटिनेंटल कैफे ले गए। वहां बेहोशी की हालत में बेटी से रेप किया।

दो दिन तक करते रहे रेप करते रहे

और दो दिन तक साजिद के दोस्त सोहेल,दानिश, शोएब,इमरान, जैब, और भी अन्य साथी ने मलदहिया के आस-पास के होटलों में अलग-अलग जगह लड़की के साथ रेप किया। ये लोग मेरी बेटी को शहर से काफी दूर कहीं ले गए थे। वह बेटी को घर नहीं आने दे रहे थे। उसके कई वीडियो भी बनाए। वे लोग लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर किसी को बताओगी, तो सारे वीडियो वायरल कर देंगे।

3 अप्रैल की रात साजिद ने मेरी बेटी को एक कार वाले के साथ बिठा दिया। कार में 5-6 लड़के पहले से मौजूद थे। उन लड़कों ने चलती कार में मेरी बेटी के साथ रेप किया। फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। इसके बाद बेटी बदहवास हालात में घर पहुंची और उसने पूरी कहानी बताई।

4 अप्रैल को हम थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। बेटी की इस हालत के बाद से उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई है।