Union Budget 2026: कभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पेश किया तो कभी वित्त मंत्री पेश नहीं कर पाए बजट, जानिए वजह

मोदी सरकार 3.0 का Union Budget 2026 2026 आज संसद में पेश किया जाएगा। यह बजट मौजूदा सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट माना जा रहा है, जिससे देश की आर्थिक दिशा और नीतिगत प्राथमिकताएं तय होंगी। बजट को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

Union Budget 2026

मोदी सरकार 3.0 का Union Budget 2026 2026 आज संसद में पेश किया जाएगा। यह बजट मौजूदा सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट माना जा रहा है, जिससे देश की आर्थिक दिशा और नीतिगत प्राथमिकताएं तय होंगी। बजट को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता और उद्योग जगत तक में खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Union Budget 2026 :राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Union Budget 2026 पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी हैं। इससे पहले वे वित्त मंत्रालय गई थीं, जहां बजट से जुड़ी अंतिम औपचारिकताएं पूरी की गईं। तय कार्यक्रम के अनुसार, निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण देंगी।

मोदी सरकार में सीतारमण का नौवां बजट

निर्मला सीतारमण का यह मोदी सरकार के तहत नौवां बजट होगा। वे लगातार बजट पेश करने के मामले में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने कोविड महामारी, वैश्विक आर्थिक संकट और बदलते आर्थिक हालात के बीच कई अहम बजट पेश किए हैं।
Union Budget 2026

पी. चिदंबरम की बराबरी करेंगी सीतारमण

नौवां बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की बराबरी कर लेंगी। पी. चिदंबरम ने भी अपने कार्यकाल के दौरान कुल नौ बजट पेश किए थे। इस तरह सीतारमण देश के उन चुनिंदा वित्त मंत्रियों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया है।

सभी वित्त मंत्रियों को नहीं मिला बजट पेश करने का मौका

भारत के इतिहास में ज्यादातर वित्त मंत्रियों को अपने कार्यकाल में कम से कम एक बार बजट पेश करने का अवसर मिला। हालांकि कुछ ऐसे भी नेता रहे हैं, जो वित्त मंत्री तो बने, लेकिन अपने छोटे कार्यकाल की वजह से बजट पेश नहीं कर पाए।

यह भी पढ़े