Travis Scott Indian Show के प्रशंसकों को लंबे समय से उनके लाइव परफॉर्मेंस का इंतज़ार था। जैसे ही उनके इंडिया टूर की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर उत्साह की लहर दौड़ गई। लेकिन बेंगलुरु में हुए इस डेब्यू शो में हालात बिल्कुल विपरीत दिखे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टेडियम में कई सीटें खाली पड़ी थीं और मौजूदा भीड़ में जोश की जगह ठंडापन था।
Travis Scott Indian Show में चार घंटे की देरी ने बढ़ाई दर्शकों की नाराज़गी
Travis Scott Indian Show के शो की शुरुआत निर्धारित समय से चार घंटे देरी से हुई, जिससे लोगों का धैर्य जवाब दे गया। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को शेयर करते हुए आयोजकों की कड़ी आलोचना की। एक यूज़र ने लिखा हमने टिकट्स के लिए हजारों रुपए खर्च किए लेकिन मिला क्या खाली सीटें, बोरिंग भीड़ और चार घंटे की प्रतीक्षा।

शो को लेकर सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस शो से जुड़ी क्लिप्स और रिएक्शंस वायरल हो रहे हैं। कई यूज़र्स ने शो को अब तक का सबसे बोरिंग कॉन्सर्ट बताया। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि ट्रैविस स्कॉट भारत में दोबारा परफॉर्म नहीं करेंगे। एक यूज़र ने व्यंग्य करते हुए लिखा वो खुद सोच रहे होंगे कि भारत क्यों आया |

शो के आयोजन पर उठे सवाल
इस शो के आयोजन को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। भीड़ नियंत्रण, शो टाइमिंग, और व्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने असंतोष जाहिर किया है। अगर आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय कलाकार भारत में परफॉर्म करने की सोच रहे हैं तो इस घटना से उन्हें ज़रूर सबक लेना चाहिए।






