कॉमेडी की दुनिया की मशहूर और प्रतिभाशाली कनाडाई मूल की एक्ट्रेस कैथरीन ओ’हारा का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। उनके प्रतिनिधियों द्वारा जारी बयान के अनुसार, कैथरीन ओ’हारा का लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में लंबी बीमारी के बाद शांतिपूर्वक निधन हुआ।
उनके निधन की खबर सामने आते ही हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। The Academy की तरफ़ से और फैंस, सह-कलाकारों और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
The Academy:‘होम अलोन’ से मिली ग्लोबल पहचान
कैथरीन ओ’हारा को दुनियाभर में सबसे ज्यादा पहचान “होम अलोन” फिल्म फ्रेंचाइज़ी से मिली। उन्होंने इन फिल्मों में मैकाले कल्किन की मां केट मैककैलिस्टर की भूमिका निभाई थी।
एक ऐसी मां, जो क्रिसमस की अफरा-तफरी में अपने बच्चे को घर पर भूल जाती है—इस किरदार को ओ’हारा ने हास्य, भावनाओं और घबराहट के बेहतरीन मिश्रण के साथ पर्दे पर उतारा। उनकी यह भूमिका आज भी फिल्म इतिहास की सबसे यादगार मांओं में गिनी जाती है।इनका जिक्र The Academy ने अपने इंस्टा पेज पर यह जानकारी दी अपने फैन्स के लिए |

‘शिट्स क्रीक’ में मोइरा रोज बनीं आइकॉन
कैथरीन ओ’हारा के करियर का दूसरा स्वर्णिम दौर टीवी सीरीज “शिट्स क्रीक” के साथ आया। इस शो में उन्होंने मोइरा रोज नाम की एक अमीर लेकिन नाटकीय रूप से भोली महिला का किरदार निभाया।
उनका अनोखा लहजा, एक्सेंट, अतरंगी फैशन और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को इतना पसंद आया कि यह किरदार टीवी इतिहास के सबसे यादगार कैरेक्टर्स में शामिल हो गया। इसी भूमिका के लिए उन्हें कॉमेडी सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस का एमी अवॉर्ड मिला, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक था।
सेकंड सिटी से शुरू हुआ शानदार सफर
कैथरीन ओ’हारा का करियर 1970 के दशक में टोरंटो के सेकंड सिटी कॉमेडी ग्रुप से शुरू हुआ। यहीं से उन्होंने इम्प्रोवाइजेशन और स्केच कॉमेडी में अपनी खास पहचान बनाई।
इसी दौरान उनकी मुलाकात यूजीन लेवी से हुई, जो आगे चलकर उनके जीवन भर के सहयोगी बने। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने कई यादगार प्रोजेक्ट्स को जन्म दिया।
SCTV ने बनाया कॉमेडी स्टार
ओ’हारा और यूजीन लेवी दोनों ही मशहूर स्केच शो “SCTV” (Second City Television) के प्रमुख कलाकारों में शामिल थे। यह शो पहले कनाडा में शुरू हुआ और बाद में अमेरिका में NBC पर प्रसारित हुआ।






