Suzuki Motorcycle India ने भारत में लॉन्च की नई Suzuki E-Access इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या है कीमत और रेंज

दोपहिया वाहन निर्माता Suzuki Motorcycle India ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki E-Access लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.88 लाख रुपये रखी है, जो इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए चर्चा में है। Suzuki Motorcycle India की E-Access, लॉन्च में

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, January 11, 2026

Suzuki Motorcycle India

दोपहिया वाहन निर्माता Suzuki Motorcycle India ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki E-Access लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.88 लाख रुपये रखी है, जो इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए चर्चा में है।

Suzuki Motorcycle India की E-Access, लॉन्च में हुई देरी

Suzuki E-Access को पहली बार जनवरी 2025 में नई दिल्ली में आयोजित Auto Expo में पेश किया गया था। इसे जून 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश इसके बाजार में आने में छह महीने से अधिक की देरी हुई।कंपनी ने देशभर के सभी Suzuki Motorcycle India की डीलरशिप पर E-Access की बुकिंग शुरू कर दी है। स्कूटर को चार डुअल-टोन रंगों—ब्लैक/रेड, व्हाइट/ग्रे, ग्रीन/ग्रे और ब्लू/ग्रे—में पेश किया गया है। फिलहाल इसके फेजवाइज लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Suzuki Motorcycle India

डिज़ाइन और साइज में पेट्रोल मॉडल से अलग

नाम भले ही Access से जुड़ा हो, लेकिन नई Suzuki E-Access का डिज़ाइन पेट्रोल मॉडल से बिल्कुल अलग है। इसका फ्रंट प्रोफाइल ज्यादा शार्प और लो-स्लंग है, साथ ही इसमें फुल LED लाइटिंग दी गई है|स्कूटर की लंबाई 1,860 मिमी, व्हीलबेस 1,305 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 160 मिमी है। सीट की ऊंचाई 765 मिमी रखी गई है और इसका कुल वजन 122 किलोग्राम है।

LFP बैटरी, सीमित लेकिन भरोसेमंद रेंज

Suzuki E-Access में 3.07 kWh की लिथियम-फेरो फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है। LFP बैटरी लंबी लाइफ और बेहतर सेफ्टी के लिए जानी जाती है, हालांकि इसकी एनर्जी डेंसिटी कम होने के कारण रेंज सीमित रहती है।कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 95 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देगा, जबकि वास्तविक परिस्थितियों में इसकी रेंज 65 से 75 किलोमीटर के बीच रहने की उम्मीद है।E-Access में परमानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 5.5 bhp की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 71 किमी प्रति घंटा बताई गई है।

चार्जिंग ऑप्शन और समय

Suzuki E-Access के साथ कंपनी ने स्टैंडर्ड पोर्टेबल चार्जर दिया है। यह चार्जर बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 6 घंटे 40 मिनट का समय लेता है। फिलहाल बैटरी वारंटी को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी पढ़े