Stranger Things Season 5: भारत में OTT पर कब और कैसे देख पाएंगे फैंस? जानें पूरी डिटेल

Netflix की लोकप्रिय वेब सीरीज़ Stranger Things सीजन 5 की रिलीज़ डेट को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस बार शो को तीन वॉल्यूम (भागों) में रिलीज़ किया जाएगा। Netflix द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार वॉल्यूम एपिसोड

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, September 26, 2025

Stranger Things Season 5
Netflix की लोकप्रिय वेब सीरीज़ Stranger Things सीजन 5 की रिलीज़ डेट को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस बार शो को तीन वॉल्यूम (भागों) में रिलीज़ किया जाएगा।

Netflix द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार

वॉल्यूम एपिसोड रिलीज़ डेट (ग्लोबली) भारत में समय
वॉल्यूम 1 4 एपिसोड 26 नवंबर 2025 27 नवंबर 2025 सुबह 6:30 IST
वॉल्यूम 2 3 एपिसोड 25 दिसंबर 2025 26 दिसंबर 2025 सुबह 6:30 IST
वॉल्यूम 3 1 एपिसोड 31 दिसंबर 2025 1 जनवरी 2026 सुबह 6:30 IST
Stranger Things Season 5

भारत में Stranger Things कहां और कैसे देखें?

भारत में Stranger Things Season 5 केवल Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। सभी एपिसोड ग्लोबल रिलीज़ के साथ ही भारत में भी उपलब्ध होंगे। शो अंग्रेज़ी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में डब या सबटाइटल्स के साथ देखा जा सकेगा, जैसा कि नेटफ्लिक्स की अन्य सीरीज़ में होता है।
Stranger Things Season 5

क्या है इस बार Stranger Things Season 5 की कहानी?

फाइनल सीज़न में Hawkins शहर एक बार फिर खतरे में है। सीज़न 5 की कहानी 1987 में सेट की गई है, जहाँ Eleven को फिर से Vecna और उसकी डार्क ताक़तों का सामना करना है। यह आखिरी जंग है  जिसमें सब कुछ दांव पर लगा है।नेटफ्लिक्स के निर्माता डफर ब्रदर्स ने यह वादा किया है कि यह सीजन अब तक का सबसे इमोशनल और एक्शन से भरपूर होने वाला है
Stranger Things Season 5

Stranger Things को लेकर फैंस की उम्मीदें

भारतीय दर्शकों में सीरीज़ को लेकर ज़बरदस्त क्रेज़ देखा गया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार ट्रेलर, पोस्टर और बीटीएस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह सीज़न भी पिछले सीज़न की तरह रिकॉर्ड व्यूज़ बटोरेगा।