भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत के कप्तान Shubman Gill ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिससे मैच में रोमांच और बढ़ गया है।
Shubman Gill टॉस जीतकर बयान दिया
भारतीय कप्तान Shubman Gill ने टॉस के बाद कहा कि टीम पहले गेंदबाजी करने के विकल्प पर पहले से चर्चा कर चुकी थी। उनके अनुसार पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही है और लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा आसान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ओस का असर कम रहने की उम्मीद है, इसलिए पहले गेंदबाजी करना सही रणनीति है।

प्लेइंग XI में भारत का बड़ा बदलाव
इस अहम मुकाबले के लिए भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। बाकी टीम पहले जैसी ही रखी गई है।
न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में अपनी पिछली मैच वाली टीम पर भरोसा जताया है। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी लग रही है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह मैच उनके लिए दबाव में खुद को साबित करने का बड़ा मौका है।
सीरीज जीतने का सुनहरा मौका
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद खास है।
- शुभमन गिल के पास कप्तान के तौर पर अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का मौका है।
- वहीं न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का ऐतिहासिक अवसर है।
- अब तक न्यूजीलैंड ने भारत में सात वनडे सीरीज खेली हैं और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
अब तक सीरीज का हाल
- पहला वनडे (वडोदरा): भारत ने 300 से ज्यादा रन चेस कर 4 विकेट से जीत दर्ज की।
- दूसरा वनडे (राजकोट): न्यूजीलैंड ने 284 रन का लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की।
सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।
IND vs NZ 3rd ODI: प्लेइंग XI
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज |
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स |






