Salman Khan बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से जाने जाते है | इन दिनों अपने शो बिग बॉस 19 और आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक मीडिया इवेंट में सलमान खान ने निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें मुरुगादॉस ने फिल्म सिकंदर की असफलता के पीछे कारण बताते हुए कहा था कि दक्षिण भारतीय अभिनेता समय के बहुत पाबंद होते हैं लेकिन फिर भी फिल्म नहीं चली।
Salman Khan ने कहा सिर्फ समय पर आना काफी नहीं होता
सलमान ख़ान ने अपने जवाब में कहा समय पर आना अच्छी बात है लेकिन सिर्फ टाइम का पालन करने से फिल्म नहीं चलती। दर्शकों को कहानी इमोशन और परफॉर्मेंस चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म की असफलता का कारण कलाकारों या तकनीकी स्टाफ पर डालना गलत है।
सलमान खान का कड़ा बयान बिना नाम लिए साधा निशाना
हालांकि सलमान ने मुरुगादॉस का नाम सीधे नहीं लिया लेकिन उनके बयान से यह साफ था कि उन्होंने अपनी बात किसके लिए कही है। सलमान खान की यह प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जहां फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं।
सलमान खान ने अरिजीत सिंह संग पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी
इसी दौरान सलमान से उनके पुराने विवाद को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसमें अरिजीत सिंह का नाम सामने आया। सलमान ने कहा, अरिजीत और मैं अब ठीक हैं। वो एक टैलेंटेड गायक हैं और मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं। इससे साफ है कि सलमान अब पुराने विवादों को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहते हैं।
फैंस ने सराहा सलमान का बेबाक अंदाज़
सलमान खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर Salman Khan और A.R.Murugadoss ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस जहां सलमान के बेबाक अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग मुरुगादॉस के बयान को गैर-ज़रूरी बता रहे हैं।