नई दिल्ली, अगस्त 2025 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज न सिर्फ मैदान पर अपनी बैटिंग से, बल्कि (Rohit Sharma Networth 2025) अपनी कमाई और लग्ज़री लाइफस्टाइल से भी सुर्खियों में रहते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 तक रोहित शर्मा की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 218 करोड़ रुपए तक पहुँच चुकी है।
Rohit Sharma Networth 2024, क्रिकेट से कमाई
रोहित शर्मा बीसीसीआई के A+ कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं। इसके तहत उन्हें हर साल करीब 7 करोड़ रूपए तय सैलरी मिलती है। इसके अलावा मैच फीस भी उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा है एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपए हैं।
आईपीएल से भी उन्हें अच्छी रकम मिलती है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 के सीज़न में 16.3 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।
ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन
रोहित शर्मा की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह कई बड़े ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं। Adidas, CEAT, Dream11, Oppo और Hublot जैसे ब्रांड उनके साथ जुड़े हैं। हर ब्रांड डील से उन्हें औसतन 5 करोड़ रूपए तक की कमाई होती है।
घर और कारों का कलेक्शन
रोहित शर्मा का आलीशान घर मुंबई के वर्ली इलाके के अहूजा टॉवर्स में स्थित है जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रूपए है,
उनके पास लग्ज़री कारों का भी शानदार कलेक्शन है। इनमें शामिल हैं,
1. Lamborghini Urus – लगभग 4.18 करोड़
2. BMW M5 – लगभग 1.79 करोड़
3. Mercedes – Benz S-Class : करीब 1.5 करोड़
4. Range Rover HSE – लगभग 2.8 करोड़ रूपए तक है।
कुल नेट वर्थ
सैलरी, आईपीएल फीस, विज्ञापन, और संपत्तियों को मिलाकर रोहित शर्मा की कुल संपत्ति का अनुमान (Rohit Sharma Networth 2025) 2025 में 218 करोड़ रुपया तक हैं।
Rohit Sharma Networth 2025, रोहित शर्मा आज भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम हैं। बल्ले से उनका प्रदर्शन, कप्तानी में उनकी उपलब्धियाँ और मैदान के बाहर उनकी कमाई – इन सबने मिलकर उन्हें देश के सबसे सफल क्रिकेटरों की लिस्ट में ला खड़ा किया है।