Rashid Latif ने ‘पाकिस्तान पर बैन का खतरा…’ भारत के खिलाफ मैच से हटने पर पूर्व खिलाड़ी ने बोली बड़ी बात

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज Rashid Latif की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका मानना है कि पाकिस्तान

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, February 2, 2026

Rashid Latif

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज Rashid Latif की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका मानना है कि पाकिस्तान का यह कड़ा कदम जोखिम भरा जरूर है, लेकिन इससे सभी संबंधित पक्षों को बातचीत की मेज पर लौटने के लिए मजबूर किया जा सकता है।राशिद लतीफ के अनुसार, पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगने की आशंका पहले से ही बनी हुई थी और यह फैसला उसी दिशा में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

Rashid Latif ने पाकिस्तान सरकार के फैसले से बढ़ी हलचल

Rashid Latif की प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक अहम बयान जारी किया। सरकार ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।

सरकार के इस फैसले ने क्रिकेट प्रशंसकों, ब्रॉडकास्टर्स और ICC के भीतर भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है।
Rashid Latif

राशिद लतीफ का स्पष्ट और बेबाक बयान

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान ने आखिरकार एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। उनके मुताबिक, इस फैसले के चलते पाकिस्तान को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है और इस सच्चाई से देश के क्रिकेट प्रशासन को अवगत होना चाहिए।

यह भी पढ़े