बॉक्स ऑफिस: ‘धुरंधर’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘द राजा साब’, ‘हैप्पी पटेल’, ‘राहु केतु’, 44वें दिन Ranveer Singh की फिल्म की हुई इतनी कमाई

Ranveer Singh और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 44 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यह फिल्म 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और कई नई रिलीज

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, January 18, 2026

Ranveer Singh

Ranveer Singh और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 44 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यह फिल्म 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और कई नई रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

Ranveer Singh की धुरंधर 800 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

Ranveer Singh की फ़िल्म मेकर्स के अनुसार, धुरंधर ने 7वें शनिवार को करीब 3.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 44 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 875.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।
Ranveer Singh

‘द राजा साहब’ की कमाई में गिरावट

प्रभास की फिल्म द राजा साहब रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है।सैकनिल्क के अनुसार, 9वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 2.86 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 136.65 करोड़ रुपये हो चुका है और यह 100 करोड़ क्लब में जगह बना चुकी है।

‘राहु केतु’ नहीं दिखा पाई दम

16 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म राहु केतु बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।
ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 2.64 करोड़ रुपये रही।

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का हाल

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस ने राहु केतु से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है।
फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये और दूसरे दिन करीब 1.5 करोड़ रुपये कमाए। दो दिनों में इसका कुल कलेक्शन 2.78 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़े