‘पाताल लोक’ के फेम एक्टर Prashant Tamang का निधन, बंगाल की CM ममता बनर्जी ने जताया शोक

मशहूर सिंगर और एक्टर Prashant Tamang का 11 जनवरी को 43 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इंडियन आइडल 3 के विजेता की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। Prashant Tamang अस्पताल में किए

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 12, 2026

Prashant Tamang

मशहूर सिंगर और एक्टर Prashant Tamang का 11 जनवरी को 43 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इंडियन आइडल 3 के विजेता की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।

Prashant Tamang अस्पताल में किए गए मृत घोषित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद Prashant Tamang को द्वारका के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की पुष्टि करीबी दोस्त, म्यूजिक कंपोजर और फिल्म प्रोड्यूसर राजेश घाटानी ने की।प्रशांत तमांग हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में एक लाइव शो करके लौटे थे। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Prashant Tamang

ममता बनर्जी ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दार्जिलिंग की पहाड़ियों से जुड़े प्रशांत तमांग का अचानक जाना बेहद दुखद है और वे बंगाल के लिए खास कलाकार थे।

अमित पॉल का भावुक संदेश

इंडियन आइडल 3 में उनके साथी रहे अमित पॉल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि प्रशांत के बिना दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी। उन्होंने उन्हें भाई और सच्चा दोस्त बताया।

इंडियन आइडल से मिली पहचान

दार्जिलिंग निवासी और नेपाली मूल के प्रशांत तमांग 2004 में इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर देशभर में मशहूर हुए थे। फिनाले में उन्हें रिकॉर्ड संख्या में वोट मिले थे, जिससे उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

संगीत से पहले पुलिस सेवा में थे

संगीत जगत में आने से पहले प्रशांत तमांग कोलकाता पुलिस में कार्यरत थे। उनकी सादगी, ईमानदार गायकी और जनता से मिले ज़बरदस्त समर्थन ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई, खासकर गोरखा समुदाय के बीच।

यह भी पढ़े