साउथ इंडस्ट्री स्टार राम चरण की आगामी फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर दर्शकों में लंबे समय से उत्साह बना हुआ था। अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Peddi Release Date 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि यह फिल्म केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी।
सोशल मीडिया पर टीम का अपडेट
फिल्म की टीम ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें राम चरण अपने साथियों और मेकर्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में बताया गया है कि शूटिंग और एडिटिंग का काम एक साथ चल रहा है और आधा प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है।
Peddi Release Date Out फैंस की बढ़ी उम्मीदें
Peddi Release Date के ऐलान के बाद दर्शकों में जोश देखने लायक है। फैंस अब फिल्म के पहले गाने को सुनने के लिए बेताब हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि यह गाना रिलीज होते ही म्यूजिक की दुनियां में ये जल्दी ही लोकप्रियता हासिल करेगा फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं |

कौन-कौन होंगे स्टार कास्ट में?
इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। राम चरण के अलावा इसमें शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
रिलीज पर टिकी निगाहें
अब सभी दर्शक 27 मार्च 2026 की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब Peddi Release Date पर राम चरण अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।






